Japan: जापान ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, मौसम विज्ञान एजेंसी ने दिए ये संकेत
जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने शक्तिशाली भूकंप के बाद तोक्यो के दक्षिण में दूरदराज के द्वीप समूह के लिए मंगलवार को सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की। सुदूरवर्ती समुद्र तट पर आए इस भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं मिली है।
- Written By: साक्षी सिंह
जापान ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी प्रतीकात्मक तस्वीर । AI
टोक्यो: जापान में शक्तिशाली भूकंप आने के बाद अब सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने शक्तिशाली भूकंप के बाद तोक्यो के दक्षिण में दूरदराज के द्वीप समूह के लिए मंगलवार को सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की। सुदूरवर्ती समुद्र तट पर आए इस भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं मिली है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने बताया कि इजु द्वीप के तटीय इलाके में मंगलवार सुबह 5.9 तीव्रता का भूकंप आया और कुछ ही मिनट बाद क्षेत्र में एक मीटर ऊंची लहरें उठ सकने संबंधी सुनामी की चेतावनी जारी की गई। जेएमए ने बताया कि हचिजो द्वीप के याएने जिले में लगभग 50 सेंटीमीटर की सुनामी का पता चला।
ये भी पढ़ें:-जेलेंस्की और पीएम मोदी की न्यूयॉर्क में मुलाकात, जानिए रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर क्या कुछ बनी बात
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
4 दिन में तीसरी बार भूकंप से हिला जापान, इवाते में 6.1 की तीव्रता से कांपी धरती; दहशत में लोग
वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 22 मंजिला इमारत जमींदोज; जापान में भी कांपी धरती
एजेंसी ने कहा कि अपतटीय भूकंप हचिजो द्वीप से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण में आया, जो तोक्यो से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण में है। जापान के एनएचके सरकारी टेलीविजन चैनल के मुताबिक, हचिजो द्वीप के निवासियों ने बताया कि उन्हें भूकंप महसूस नहीं हुआ और उन्होंने केवल सुनामी की चेतावनी सुनी। जापान ‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है। यह प्रशांत महासागर का ऐसा इलाका है जहां भूकंप आने का खतरा अधिक रहता है।
ये भी पढ़ें:-लेबनान में इसराइल ने मचाया मौत का तांडव, इसराइली हमले 492 लोगों की मौत
