Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आखिर वो कौन था? जो रातोंरात हो गया गायब, जापान एयरपोर्ट पर घटी चौंकाने वाली घटना

कई साल पहले जापान के एक हवाई अड्डे पर एक रहस्यमयी व्यक्ति आया था, जो खुद को किसी देश का नागरिक बता रहा था। लेकिन हैरानी की बात यह थी कि उसका बताया हुआ देश धरती पर मौजूद ही नहीं था।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 14, 2025 | 12:55 PM

इस देश से आया शख्स हुआ रातोरात, फोटो (सो.सोशल माडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

1954 में जापान के एक हवाई अड्डे पर एक अजीबोगरीब घटना घटी, जो आज भी एक अनसुलझा रहस्य बनी हुई है। एक अजनबी व्यक्ति एयरपोर्ट पर पहुंचा और खुद को एक ऐसे देश का नागरिक बताया, जिसका अस्तित्व दुनिया के किसी भी मानचित्र पर नहीं मिलता। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि जब उसे सवालों के जवाब देने के लिए एक कमरे में बंद किया गया, तो वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं चला, और यह पहेली आज तक बनी हुई है।

दरअसल हुआ ये कि जुलाई 1954 में टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर एक विमान उतरा। चूंकि वह विमान यूरोप से आ रहा था। विमान से उतरने वाले सभी यात्रियों के वीज़ा और पासपोर्ट की जांच हो रही थी, तभी उसी दौरान एक अजीब शख्स चेकआउट काउंटर पर दिखा, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। उसका पहनावा प्राचीन काल जैसा था, जिसे देखकर एयरपोर्ट के कर्मचारी हैरान रह गए। पहले तो लोगों ने सोचा कि वह किसी दूरदराज के द्वीप का निवासी होगा, लेकिन जब उसके दस्तावेज़ों की जांच की गई, तो सब वे चौंक गए। क्योंकि उसके दस्तावेज बिल्कुल अनजाने और अनोखे थे।

दुनिया में ऐसा कोई देश ही नहीं

कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारी को बुलाया, लेकिन वे भी इस रहस्यमय स्थिति को समझ नहीं पाए। जब उस व्यक्ति से उसके देश के बारे में पूछा गया, तो उसने कहा कि वह “टॉरिट” नामक देश से आया है। लेकिन जब दुनिया के मानचित्र पर इस देश को ढूंढ़ने की कोशिश की गई, तो वह कहीं मिला ही नहीं, क्योंकि असलियत में दुनिया में ऐसा कोई देश ही नहीं है।

इसके बाद यह खबर तेजी से फैलने लगी और आग की तरह पूरे यूरोप सहित दुनिया भर के समाचार पत्रों तक पहुंच गई। फिर जापान सरकार की तरफ से प्रतिक्रिया आई कि है कि जब तक इस व्यक्ति से जुड़े ठोस प्रमाण नहीं मिल जाते, तब तक इसे सुरक्षा एजेंसियों की हिरासत में ही रखा जाएगा।

जांच एजेंसियां रह गईं हैरान

जब उस व्यक्ति से पूछा गया कि वह यहां क्यों आया है, तो उसने कहा कि वह एक मीटिंग के सिलसिले में आया है। लेकिन जब उस स्थान पर जाकर उसके द्वारा बताई गई कंपनी से संपर्क किया गया, तो चौंकाने वाली बात ये रही कि उनके साथ कोई ऐसी मीटिंग तय नहीं हुई थी। ना ही वो लोग उस व्यक्ति को पहचानते थे। इसके बाद, जब उस होटल की जांच की गई जहां वह ठहरने वाला था, तो होटल के कर्मचारियों ने बताया कि जिस होटल का वह जिक्र कर रहा है, वह तो सैकड़ों साल पहले अस्तित्व में था और अब उसका कोई अवशेष भी नहीं बचा है। ये सब सुनकर जांच एजेंसियां और भी हैरान रह गईं, क्योंकि उस व्यक्ति ने दावा किया था कि वह यूरोप के कई देशों में पहले भी आ चुका है और उसके पास उन देशों के मान्य दस्तावेज़ भी थे।

बंद कमरे से हो गया गायब

इन सभी बातों से जांच एजेंसियां परेशान हो जाती हैं और यह फैसला करती हैं कि अगली सुबह फिर से पूछताछ की जाएगी। लेकिन जब सुबह उस व्यक्ति को लेने पहुंचते हैं, तो पता चलता है कि वह व्यक्ति उस स्थान से रहस्यमय ढंग से गायब हो चुका है। यह देखकर सभी लोग अचंभित रह जाते हैं, क्योंकि उसे जिस स्थान पर रखा गया था, वह 24-25 मंजिला एक सुरक्षित इमारत थी। बाहर का दरवाजा तालाबंद था, सभी खिड़कियां अंदर और बाहर से बंद थीं, और चारों ओर सुरक्षाकर्मी तैनात थे।

आज तक नहीं सुलझा रहस्य

इसके अलावा, जब उसके दस्तावेज़ों की जांच की गई, जो जांच एजेंसियों के पास सुरक्षित रखे थे, तो वे भी रहस्यमय तरीके से गायब पाए गए। अब वह व्यक्ति कैसे लापता हो गया, यह रहस्य आज तक नहीं पता चल पाया। इस घटना के बाद, कुछ लोगों का मानना है कि वह व्यक्ति किसी दूसरे आयाम से गलती से इस दुनिया में आ गया था और फिर उसी तरीके से वापस चला गया।

Japan airport mystery man come from a country that does not exist on earth

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2025 | 12:55 PM

Topics:  

  • Europe
  • Japan
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

5 साल बाद फिर खुला आसमान, भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान बहाल, कोरोना में बंद हुई थी सेवाएं

2

फ्रांस में बवाल! सड़क पर उतरे लाखों लोग, बड़े प्रदर्शन की वजह से एफिल टॉवर को करना पड़ा बंद

3

चीन ने चला ऐसा दांव कि हिल गए डोनाल्ड ट्रंप, अब जल्द करेंगे शी जिनपिंग से मुलाकात

4

‘अपमान स्वीकार नहीं…’, ट्रंप के टैरिफ होंगे फेल, पुतिन ने किया भारत की नीतियों की जमकर प्रशंसा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.