जेम्स मर्डोक ने न्यूज कॉर्प के बोर्ड से दिया इस्तीफा
- Written By: रंजन सिंह
Updated On:
Aug 02, 2020 | 08:48 AM
न्यूयॉर्क. न्यूज कॉर्प के संस्थापक रूपर्ट मर्डोक ने अपनी कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है जो वॉल स्ट्रीट जर्नल और न्यूयॉर्क पोस्ट जैसे अखबारों का प्रकाशन करती है। जेम्स मर्डोक ने शुक्रवार को न्यूज कॉर्प के बोर्ड को पत्र लिखा, ‘‘कंपनी के अखबारों द्वारा प्रकाशित कुछ संपादकीय विषय वस्तु और कुछ अन्य नीतिगत फैसलों पर मेरी असहमति के कारण मैं इस्तीफा दे रहा हूं।”
कंपनी ने पत्र को सार्वजनिक किया है। इस्तीफा शुक्रवार से प्रभावी हो गया। मर्डोक बंधुओं में जेम्स ज्यादा उदारवादी माने जाते हैं। उनके ज्यादा रूढ़िवादी भाई लाचलान न्यूज कॉर्प के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। लाचलान फॉक्स कॉर्प के भी कार्यकारी अध्यक्ष और सीईओ हैं।(एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
राघव चड्ढा पर बड़ा झटका, 1 दिन में 10 लाख फॉलोअर्स गायब, फिर फेक फॉलोअर्स का खेल उजागर
कोई माई का लाल नहीं छीन सकता आरक्षण: उमा भारती
क्रेडिट कार्ड बिल न भरने पर सड़क पर पिटाई! पुणे का वायरल वीडियो देख लोगों का खौल उठा खून
Share Market: शेयर बाजार में गिरावट की मार, 416 अंक टूटकर बंद हुआ संसेक्स; निवेशकों का करोड़ों रुपये स्वाहा
James murdoch resigns news corp board editorial differences
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Aug 02, 2020 | 08:48 AM
