क्रेडिट कार्ड बिल न भरने पर सड़क पर पिटाई! पुणे का वायरल वीडियो देख लोगों का खौल उठा खून
Credit Card Recovery Agent : पुणे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कथित रिकवरी एजेंट्स एक शख्स को पत्नी के सामने सड़क पर पीटते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद लोगों में भारी गुस्सा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Recovery Agent Viral Video : क्रेडिट कार्ड देते समय बैंक कंपनियां ग्राहकों से बड़े प्यार से बात करती हैं और कई तरह के फायदे गिनाती हैं। लेकिन जब कोई ग्राहक समय पर बिल नहीं चुका पाता, तो कुछ मामलों में रिकवरी के नाम पर बदसलूकी की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
अब पुणे से एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को गुस्से से भर दिया है। वीडियो में कुछ लोग एक शख्स को बीच सड़क बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि मामला क्रेडिट कार्ड बिल न भर पाने से जुड़ा है।
क्रेडिट कार्ड का बिल ना भरने पर बैंक के गुंडों ने शख्स को पत्नी के सामने पीटा…क्या देश में कानून व्यवस्था को जंग लग गया है? क्या गुंडे बेखौफ हो गए हैं? pic.twitter.com/p7qYvD07vu — आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) April 28, 2026
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
ट्रेन के चार्जिंग पोर्ट में टेबल फैन चलाने लगा शख्स, वायरल वीडियो देख लोगों ने पूछा- आखिर यह कैसे संभव है?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
सड़क पर गिरे बेहोश शख्स की ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने CPR देकर बचाई जान, वायरल वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
क्रेडिट कार्ड बिल न भरने पर रिकवरी एजेंटों ने पीटा
वायरल वीडियो में 3 से 4 लोग एक व्यक्ति पर लात-घूंसे बरसाते दिखाई दे रहे हैं। कभी उसके चेहरे पर हमला किया जाता है तो कभी पेट और पसलियों पर वार किए जाते हैं। मार खा रहा शख्स दर्द से तड़पते हुए रहम की गुहार लगाता नजर आता है।
सबसे दर्दनाक दृश्य तब दिखता है जब उसकी पत्नी भी हाथ जोड़कर हमलावरों से रुकने की अपील करती है, लेकिन वे नहीं मानते। बताया जा रहा है कि यह घटना पुणे की है। बाद में आसपास मौजूद कुछ राहगीर महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और पीड़ित को बचाया।
ये खबर भी पढ़ें : 70 साल से ज्यादा की उम्र में केदारनाथ चढ़ीं दो बहनें, जोश देखकर युवा भी रह गए हैरान
यूजर्स बैंकिंग सिस्टम, पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहे
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। यूजर्स बैंकिंग सिस्टम, रिकवरी एजेंट्स और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि अगर कोई बकाया राशि है तो उसके लिए कानूनी रास्ता अपनाया जाना चाहिए, सड़क पर गुंडागर्दी नहीं।
एक यूजर ने लिखा कि छोटी-छोटी बातों पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है, लेकिन ऐसी घटनाओं में अक्सर देर होती है। दूसरे यूजर ने मांग की कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस कार्रवाई का इंतजार है।
