Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एस जयशंकर ने रूस के उप PM से की मुलाकात, पुतिन की भारत यात्रा को लेकर तैयारियां तेज

Jaishankar Russia Vist: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर रूस की राजधानी मॉस्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मिले। इस दौरान आगामी भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन की..

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Nov 19, 2025 | 09:59 PM

एस जयशंकर ने रूस के उप PM से की मुलाकात, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India Russia Relations:  भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे, जहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और शीर्ष रूसी नेतृत्व से विस्तृत बातचीत की।

यह दौरा उस समय हो रहा है जब अगले महीने भारत में 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन प्रस्तावित है। दोनों देशों के बीच यह वार्षिक शिखर बैठक 2000 से लगातार चली आ रही है और द्विपक्षीय संबंधों की नींव मानी जाती है।

रूस के उप प्रधानमंत्री से की मुलाकात

मॉस्को पहुंचने के बाद जयशंकर ने सबसे पहले रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आर्थिक, तकनीकी, व्यापारिक और रक्षा सहयोग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अगस्त 2025 में 26वें आईआरआईजीसी-टीईसी बैठक के बाद से हुई प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही अगले महीने नई दिल्ली में होने वाले वार्षिक भारत-रूस समिट की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर जोर दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

152 विमान और ब्लैकआउट, बेडरूम से कैसे दबोचे गए मादुरो? ट्रंप ने किया चौंकाने वाला खुलासा

‘PM मोदी मुझसे खुश नहीं हैं’, टैरिफ और रूसी तेल पर ट्रंप का बड़ा बयान, क्या बढ़ेगी भारत की टेंशन?

ट्रंप के ग्रीनलैंड बयान से यूरोप में भूचाल, डेनमार्क के समर्थन में ब्रिटेन ने अमेरिका को घेरा

‘आओ, मुझे पकड़ो…’, राष्ट्रपति पेट्रो ने ट्रंप को दी खुली चुनौती, कोलंबिया- अमेरिका में टकराव तेज

A pleasure to meet First DPM Denis Manturov in Moscow today morning. Took stock of the progress made since our last meeting for the 26th IRIGC-TEC in August 2025. Reviewed preparations for the upcoming Annual India-Russia Leaders Summit in New Delhi next month. 🇮🇳 🇷🇺 pic.twitter.com/YNzdZOpTlv — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 19, 2025

वैश्विक हालात पर बातचीत

इसके बाद जयशंकर ने क्रेमलिन में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं पहुंचाईं और शिखर सम्मेलन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक हालात पर भी बातचीत की, जिसमें यूक्रेन संघर्ष, एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। जयशंकर ने कहा कि भारत-रूस संबंधों को आगे बढ़ाने में राष्ट्रपति पुतिन का मार्गदर्शन बेहद महत्वपूर्ण है।

पुतिन की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं पीएम

इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संकेत दिया कि वह दिसंबर में राष्ट्रपति पुतिन की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं। इधर क्रेमलिन के शीर्ष अधिकारी और रूसी संघ के समुद्री बोर्ड के अध्यक्ष निकोलाई पात्रुशेव ने प्रधानमंत्री मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की।

यह भी पढ़ें:-  शेख हसीना को मिलेगी ‘लाल पर्ची’? युनूस ने चली बड़ी चाल, भारत पर दबाव बनाने की कोशिश

दिसंबर में होने वाला यह शिखर सम्मेलन दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और तकनीकी क्षेत्रों में नए आयाम जोड़ सकता है। 2021 के बाद पुतिन की यह पहली भारत यात्रा होगी, ऐसे में इस दौरे के सामरिक और कूटनीतिक महत्व को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

Jaishankar meets russian deputy pm prepares putin india visit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2025 | 09:20 PM

Topics:  

  • Russia
  • S Jaishankar
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.