तेहरान में हमले के बाद नेतन्याहू फरार! अज्ञात जगह हुए शिफ्ट, ईरान कर रहा पलटवार की तैयारी
इज़राइल ने 13 जून 2025 को ईरान के नतांज़ परमाणु संयंत्र सहित कई सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इज़राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को हमलों के बाद ग्रीस में एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नेतन्याहू खामेनेई
इजरायली मीडिया का कहना है कि ईरान के खिलाफ हमलों के बाद तेल अवीव शासन के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है, ऐसा माना जा रहा है कि वो ग्रीस में हैं। इज़रायली मीडिया ने पहले नेतन्याहू के विमान की एक तस्वीर प्रकाशित की थी, जिसमें दो लड़ाकू विमानों के साथ, कब्जे वाले क्षेत्र के बाहर किसी अज्ञात स्थान की तरफ जाते हुए उनके विमान को दिखाया गया था।
बाद में इजरायल के चैनल 12 ने बताया कि विमान ग्रीस की राजधानी एथेंस में उतरा था। इज़रायली शासन ने शुक्रवार रात को ईरान की राजधानी तेहरान और उसके आसपास तथा अन्य ईरानी शहरों में सैन्य हमले किए।
ईरान के टॉप कमांडर मारे गए
ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष मेजर जनरल मोहम्मद बाकेरी, इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्डस कोर (आईआरजीसी) के मुख्य कमांडर मेजर जनरल हुसैन सलामी, और खतम अल-अनबिया मुख्यालय के कमांडर मेजर जनरल घोलामाली रशीद उन शीर्ष अधिकारियों में शामिल थे जिनकी लक्षित हमलों में हत्या कर दी गई। वहीं, इस्लामी गणतंत्र ईरान के सशस्त्र बल भी जवाब की तैयारी कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
महायुद्ध की आहट! कई देशों ने अपने एयरस्पेस किए बंद, इजरायल ने किया है खामेनेई पर बड़ा वार
ईरान कर रहा पलटवार
ईरान ने इजराइल पर 200 ड्रोन दागे हैं। ईरान ने ये ड्रोन इजराइली हमले के जवाब में दागेहैं। इजराइल रक्षा बल (IDF) ने शुक्रवार सुबह ईरान के चार परमाणु ठिकानों और दो सैन्य अड्डों पर हवाई हमला किया था। इसमें ईरान के कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई। ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने IDF के हमले के बाद कहा था कि, वो इजराइल को सजा दिए बिना नहीं छोड़ने वाले हैं। इसके बाद ईरान ने बदले की भावना से इजराइल पर 200 ड्रोन दागे हैं। इसकी पुष्टि इजराइल के रक्षा मंत्रालय ने भी की है।
