दर्दनाक यातनाओं के 24 महीने...रिहा बंधक की मां ने सुनाई हमास के जुल्म-ओ-सितम की दास्तान, देखें VIDEO

Israeli Hostages Released: हमास द्वारा बंधकों की रिहाई के बाद माटन जंगाउकर और उनकी मां के बीच हुई भावुक वीडियो कॉल ने सभी को भावुक कर दिया, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दर्दनाक यातनाओं के 24 महीने...रिहा बंधक की मां ने सुनाई हमास के जुल्म-ओ-सितम की दास्तान, देखें VIDEO
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 
Updated on: 

Israel: हमास ने इजरायल के साथ दो साल तक चले युद्ध के बाद शांति समझौता कर लिया। सोमवार को जैसा ही हमास ने इजरायली बंधकों को अपनी कैद से रिहा किया पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। जिन लोगों को रिहा किया गया है, उनके नाम हैं, ईटन मोर, गेली बर्मन, जिव बर्मन, ओमरी मिरान, अलोन ओहल, गाई गिलबोआ-दलाल और माटन एंगरेस्ट। ये सभी 20 उन बंधकों में शामिल हैं।

इसी बीच रिहा किए गए लोगों में माटन जंगाउकर की मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। माटन जंगाउकर को हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को किबुत्ज नीर ओज से अगवा किया गया था। उनकी गर्लफ्रेंड इलाना ग्रिट्जवेस्की को पहले ही छोड़ा जा चुका था, लेकिन माटन दो साल से ज्यादा समय तक हमास की कैद में रहे।

माटन की मां का भावुक वीडियो वायरल

रिहाई से पहले माटन और उनकी मां ईनाव जंगाउकर के बीच वीडियो कॉल का एक भावुक पल सामने आया है। इस कॉल में मां अपने बेटे को देख भावुक होकर कहती हैं, “ईश्वर महान है माटन तुम घर आ रहे हो। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं मेरे बच्चे।” जवाब में माटन कहते हैं, “मैं एकाध घंटे में बाहर आ जाऊंगा मां जल्दी बाहर आ रहा हूं।”

बंधकों की रिहाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस प्लान के पहले चरण के तहत हुई है। इस समझौते के बाद इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम लागू हो गया है। ट्रंप ने ऐलान किया है कि गाजा का युद्ध समाप्त हो चुका है। वे इस समय इजरायल में मौजूद हैं और जल्द ही नेसेट (इजरायली संसद) को संबोधित करने वाले हैं।

ऑपरेशन रिटर्निंग होम शुरू

20 रिहा किए गए लोगों में निमरोद कोहेन का नाम भी है। उनकी मां का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे गाड़ी में बैठी अपने बेटे से मिलने के रास्ते में हैं। भावुक होते हुए वह कहती हैं, “अपने बेटे से मिलने जा रही हूं जिससे मैं दो साल से ज्यादा समय से नहीं मिली हूं। बहुत खुशी हो रही है, बता नहीं सकती कैसा महसूस कर रही हूं रात भर सो नहीं सकी। उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद जिन्होंने इस पल को संभव बनाया। इजरायल की नेतन्याहू सरकार ने बंधकों को उनके परिवारों से मिलाने के लिए ‘ऑपरेशन रिटर्निंग होम’ शुरू किया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com