गाजा पर नहीं शांत बैठ रहा इजराइल, युद्ध विराम की चर्चाओं के बीच, बरपाया फिर से कहर; 11 की मौत
इजराइल के हवाई हमले में गाजा पट्टी में कम से कम 11 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। इससे पहले के हमलों में 18 और लोग मारे गए थे, जिनमें 4 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल थीं, जिनमें से एक गर्भवती थी।
- Written By: अमन उपाध्याय
गाजा पर इजराइल का कहर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
गाजा: गाजा पट्टी में इजराइल के हवाई हमले में कम से कम 11 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। मंगलवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि इससे पहले के हमलों में दो महिलाएं और चार बच्चे सहित 18 लोगों की मौत हो गई। जिनमें एक महिला गर्भवती थी। यह हमले उस समय हुए जब इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम की उम्मीदें बढ़ रही थीं, ताकि 15 महीने के युद्ध को खत्म किया जा सके और बंधकों को रिहा किया जा सके।
बता दें कि गाजा पट्टी में युद्धविराम के लिए हमास ने एक समझौते का मसौदा स्वीकार कर लिया है। इसके तहत दर्जनों बंधकों को रिहा किया जाएगा। इस पर इजराइली अधिकारियों का कहना है कि इस समझौते पर प्रगति हुई है और अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।
गाजा में बढ़ती मौतों की संख्या
7 अक्टूबर 2023 को इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू हुआ, जब आतंकवादियों ने इजराइल के दक्षिणी हिस्से में हमला किया। इस हमले में करीब 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 लोग अगवा हो गए। ये बात माना जा रहा है कि अब तक, गाजा में बंधक बनाए गए 100 लोगों में से एक तिहाई की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजराइल और हमास के बीच संघर्ष में गाजा में 46,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इनमें से अधिकतर मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम की संभावना
कतर ने कहा है कि इजराइल और हमास के बीच गाजा में संघर्षविराम और बंधकों की रिहाई को लेकर सहमति बनना संभव है। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने मंगलवार को बताया कि वार्ता सकारात्मक दिशा में चल रही है। हालांकि, उन्होंने इस संवेदनशील मामले के बारे में और कोई जानकारी देने से मना किया। बता दें कि कतर पिछले एक साल से हमास और इजराइल के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और इस समय ये वार्ताएं कतर में हो रही हैं।
गाजा युद्धविराम की दिशा में अहम कदम
गाजा पट्टी में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई को लेकर हमास ने एक मसौदा समझौते को मंजूरी दे दी है. अधिकारियों के मुताबिक, समझौते पर काम हो रहा है, लेकिन अब भी कुछ बचे हुए मुद्दों पर चर्चा हो रही है. अमेरिका, मिस्र और कतर इस युद्ध को खत्म करने और 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमले में बंधक बनाये गए लोगों की रिहाई के लिए मध्यस्थता कर रहे हैं।
बंदी इजराइली नागरिकों की मौत
गाजा में फिलहाल करीब 100 इजराइली नागरिक बंदी हैं, और सेना का मानना है कि इनमें से एक तिहाई की मौत हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि वे उम्मीद कर रहे हैं कि 20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले इस स्थिति पर समझौता हो सकता है।
