Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दोहा में शांति की कोशिशें के बीच से गाजा में इजरायली हमलों से 100 से ज्यादा की मौत, जानकारी ने बढ़ाई चिंता

गाजा में इजरायली हमलों में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, यह खबर ऐसे वक्त में सामने आई है जहां दोहा में हमास और इजरायल के बीच बिना शर्त वार्ता की शुरुआत हुई है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: May 18, 2025 | 11:50 PM

गाजा में इजरायली हमलों की बर्बरता एक बार फिर सामने आई (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

दोहा: गाजा में इजरायली हमलों की बर्बरता एक बार फिर सामने आई है, जहां हालिया हवाई हमलों में 100 से अधिक लोगों की मौत होने की बात कही गई है। यह खबर ऐसे वक्त में आई है जब कतर की राजधानी दोहा में शांति वार्ता की नई कोशिशें शुरू हुई हैं, इजरायल और हमास के बीच बढ़ता तनाव दुनिया के लिए चिंता का कारण बन गया है। एक ओर जहां मध्यस्थ देश संघर्ष विराम के लिए प्रयासरत हैं, वहीं दूसरी ओर इजरायली रक्षा बलों का जमीनी अभियान लगातार जारी है, जो हमास को पूरी तरह खत्म करने और बंधकों की रिहाई की कोशिश के तहत चल रहा है।

दोहा में चल रही वार्ता में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की यात्रा के बाद एक नई गति देखी गई है। जानकारी के मुताबिक, कतर, अमेरिका और मिस्र मिलकर एक अस्थायी युद्धविराम पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें बंधकों की आंशिक रिहाई का प्रस्ताव शामिल है। हालांकि इजरायल सिर्फ उसी प्रस्ताव पर चर्चा को तैयार है जिसे अमेरिका के मध्य पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ ने प्रस्तुत किया है। वहीं हमास के आत्मसमर्पण की संभावना भी बेहद कम मानी जा रही है।

शांति वार्ता की उम्मीद और चुनौतियां
कतर में शुरू हुई हमास और इजरायल के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आशा है कि यह खून-खराबे को रोक सकती है। हमास के अधिकारी ने बिना किसी शर्त के बातचीत की पुष्टि की है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कोई ठोस समझौता निकल पाएगा या नहीं। इजरायल ने दो टूक कहा है कि अगर हमास आत्मसमर्पण करता है, तो ही युद्ध खत्म किया जा सकता है, जबकि हमास इस शर्त को अस्वीकार करता नजर आ रहा है।

अब IMF ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, बेलआउट से पहले 11 शर्तों की लिस्ट थमाई; PAK को खुली चेतावनी

इजरायली कार्रवाई से बिगड़ता मानवीय संकट
इजरायली सेना के जमीनी अभियान और हवाई हमलों से गाजा में हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, रविवार तक 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इजरायल का दावा है कि उनकी सैन्य कार्रवाई के चलते हमास वार्ता की मेज पर लौटा है, लेकिन जानकार मानते हैं कि इसका मुख्य कारण अमेरिका और कतर के नए प्रयास हैं। इस बीच, युद्ध के कारण गाजा में फिर से मानवीय संकट भी भयावह रूप लेता जा रहा है। गाजा में खून-खराबे के बीच दोहा में चल रही वार्ता इस संघर्ष को रोकने की एक अंतिम उम्मीद हो सकती है। लेकिन जब तक दोनों पक्षों के रुख में लचीला नहीं होता तब तक युद्धविराम मुश्किल लग रहा है।

Israel gaza doha talks airstrikes hamas ceasefire latest news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2025 | 11:50 PM

Topics:  

  • Israel Hamas War Updates
  • Israel-Hamas Ceasefire
  • Israel-Hamas War
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे ऑपरेशन सिंदूर के जख्म, फजीहत पर तिरपाल ढक रहा पाकिस्तान, सामने आई असलियत

2

हिंदी सिनेमा पर बैन! कनाडा में खालिस्तानियों ने दी कार्नी सरकार को खुली चेतावनी

3

साने ताकाइची बनेंगी जापान की पहली महिला PM, सत्ताधारी पार्टी ने चुना अपना नया नेता

4

PoK में हड़ताल थमी! प्रदर्शनकारियों के सामने झुकी पाक सरकार, आंदोलन खत्म करने का हुआ ऐलान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.