दफन करने की नहीं बची जगह…इजरायली सेना ने गाजा में किया तोबड़तोड़ हमला, 46 बच्चों समेत 104 की मौत
Israel Gaza Airstrike: गाजा में 9 अक्टूबर के सीजफायर के बावजूद इजरायल ने हवाई हमले किए, जिसमें 104 फिलिस्तीनी मारे गए, 253 घायल हुए; इजरायली सेना ने इसके बाद में फिर से सीजफायर का ऐलान किया।
- Written By: अक्षय साहू
इजरायली हमले में 104 लोगों की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Israel-Hamas Conflict: गाजा में 9 अक्टूबर को लागू हुए सीजफायर के बावजूद इजरायल ने एक बार फिर हवाई हमले किए। इन हमलों में कम से कम 104 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें 46 बच्चे शामिल हैं, जबकि 253 लोग घायल हुए। यह इस सीजफायर के बाद सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। हालांकि बाद में इजरायली सेना ने कहा कि सीजफायर फिर से बहाल हो गया है।
इजरायल का दावा है कि हमास ने सीजफायर का उल्लंघन कर गाजा में तैनात उसके सैनिकों पर हमला किया। इसी के जवाब में यह कार्रवाई की गई। दूसरी ओर, हमास ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह सीजफायर का पालन कर रहा है। हमलों में गाजा सिटी, खान यूनिस, बेत लहिया और अल-बुरैज जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र निशाने पर रहे।
ट्रंप ने किया इजरायल का समर्थन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली हमलों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इजरायल ने अपने सैनिक की हत्या के बाद जवाबी कार्रवाई की है और इस हमले से सीजफायर को खतरा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हमास को संयम बरतना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
व्हाइट हाउस शूटआउट केस में बड़ा मोड़! आरोपी शख्स ने कोर्ट में खुद को बताया बेगुनाह, अब क्या करेंगे ट्रंप?
क्रूज शिप पर हंतावायरस का खौफनाक हमला, कई देशों में फैला संक्रमण; अमेरिका-फ्रांस में मचा हड़कंप
Explainer: आखिर क्यों ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को Totally Unacceptable कहा? जानें विवाद के बड़े कारण
धमाके से कांपा पाकिस्तान! बलूचिस्तान के मस्तुंग वेयरहाउस में फटा LPG टैंकर, आग में 35 लोग बुरी तरह झुलसे
हमास ने हाल ही में एक इजरायली बंधक ओफिर त्जारफाती के शव का टुकड़ा रेड क्रॉस को सौंपा था। जांच में पता चला कि यह अवशेष दिसंबर 2023 में इजरायली सेना द्वारा पहले ही ढूंढ लिया गया था। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि हमास के लोग त्जारफाती के अवशेष को एक बड़े गड्ढे में डालकर मिट्टी से ढक देते हैं और फिर रेड क्रॉस के सामने ऐसा दिखाते हैं कि उन्होंने इसे अभी खोजा है।
यह भी पढ़ें: अच्छे नतीजे निकलेंगे…’, उम्मीदों का पिटारा लेकर जिनपिंग से मिलेगें ट्रंप, बात नहीं बनी तो मुश्किल
वेस्ट बैंक में छापेमारी
इजरायल ने गाजा के अलावा वेस्ट बैंक के जेनिन इलाके में भी छापा मारा, जिसमें तीन फिलिस्तीनी लड़ाके मारे गए। इजरायल का कहना है कि वे आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। हमास ने दो को अपनी कासिम ब्रिगेड का सदस्य बताया और तीसरे के बारे में सीमित जानकारी दी। मानवाधिकार समूहों और फिलिस्तीनियों का कहना है कि इन हमलों में कई निर्दोष लोग भी मारे जा रहे हैं और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। स्थिति बढ़ती हिंसा और तनाव की ओर इशारा कर रही है।
