ऐसा मंजर तो बस... इजरायल का ईरान पर भीषण हमला, VIDEO देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

ईरान पर इजरायल के भीषण हमले का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें विस्फोट के बाद कारें हवा में उड़ती और इमारतें पलभर में मलबे में तब्दील होती दिख रही हैं।
ऐसा मंजर तो बस... इजरायल का ईरान पर भीषण हमला, VIDEO देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
हमले के फुटेज का स्क्रीनशॉट
Updated on

तेहरान: इजरायल और ईरान के बीच अब भले ही अब विराम लग चुका हो, लेकिन उसका डर और दहशत अभी भी लोगों के ज़हन में ताज़ा है। इस संघर्ष के दौरान इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए एक भयावह हमले का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है। यह हमला ईरान की राजधानी तेहरान में हुआ था। हमले की तीव्रता और विनाश इतना भयानक था कि ऐसा दृश्य आमतौर पर सिर्फ फिल्मों में ही देखने को मिलता है।

इजरायल द्वारा चलाए गए ऑपरेशन 'राइजिंग लायन' के दौरान किए गए एक भीषण हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग सहम गए हैं। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि संघर्ष के अंतिम दिनों में इजरायली वायुसेना ने ईरान की राजधानी तेहरान के एक सरकारी भवन को निशाना बनाकर कई हवाई हमले किए। बताया जा रहा है कि यह हमला तेहरान के उत्तरी हिस्से के डिस्ट्रिक्ट 1 में स्थित ईरानी शासन से जुड़े एक भवन पर किया गया था।

खड़ी कई गाड़ियों को पहुंचा नुकसान

इस हमले में कम से कम दो मिसाइलें दागी गईं। इनमें से एक मिसाइल सीधे उस इमारत पर गिरी, जबकि दूसरी चूक गई और पास के तजरीश राउंडअबाउट पर खड़ी कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। वीडियो सामने आने के बाद इस हमले को लेकर दुनियाभर में चर्चा और चिंता गहरा गई है।

देखें Video-

धमाका इतना भयानक था कि आसपास खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह हवा में कई फीट ऊपर उछल गईं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि गाड़ियां ऐसे उड़ रही हैं मानो वे बहुत हल्की हों। पास की एक इमारत भी इस हमले के बाद पूरी तरह से धराशायी होती नजर आ रही है। आमतौर पर ऐसे नजारे केवल हॉलीवुड की एक्शन फिल्मों में ही देखने को मिलते हैं। इस वीडियो से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इजरायल ने ईरान पर कितनी भीषण सैन्य कार्रवाई की है।

हमले में ईरान को भारी नुकसान

इजरायल द्वारा लगातार 12 दिनों तक किए गए हमलों में ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इन हमलों में ईरान के शीर्ष सैन्य जनरलों, कमांडरों और परमाणु वैज्ञानिकों सहित कुल 935 लोगों की मौत हो गई। सैकड़ों इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं। इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य प्रतिष्ठानों को भी सटीकता से निशाना बनाया, जिससे कई प्रमुख ठिकाने पूरी तरह तबाह हो गए। इसके अलावा, ईरानी सैन्य अड्डों और मिसाइल डिपो पर भी जबरदस्त हमले किए गए। इन कार्रवाइयों के जवाब में, इजरायल ने भी ईरान पर कई शक्तिशाली पलटवार किए।

Navbharat Live
navbharatlive.com