Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इजराइल का पसीजा दिल, गाजा में पहली बार पहुंचाई मदद, जहाज से गिराया रेडीमेड फूड

Israel Hamas War: इजराइल ने गाजा में पहली बार हवाई मार्ग से मानवीय सहायता पहुंचाई और UN की मदद से सीजफायर कर सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया, ताकि भूख से तड़प रहे लोगों तक राहत पहुंच सके।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 27, 2025 | 06:21 PM

इजराइल ने गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाई

Follow Us
Close
Follow Us:

Israel Open Humanitarian Routes in Gaza: इजराइल सरकार ने रविवार को बड़ा कदम उठाते हुए गाजा में भूख से तड़प रहे लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचाई। हमास से जंग शुरू होने के बाद ये पहला मौका है जब इजराइली सेना ने (IDF) ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सहयोग से गाजा में हवाई मार्ग के जरिए आटा, चीनी, दवाइयां और रेडीमेड फूड भेजी। 

इसके अलावा इजराइल ने गाजा के कुछ इलाकों में सीजफायर और संयुक्त राष्ट्र (UN) के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने की घोषणा भी की, ताकि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जा सके। जानकारी के मुताबिक गाजा में भूख से अब तक 124 लोगों की मौत हो चुकी है। 

UN की मदद करने का वादा

गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के साथ ही इजराइल ने कहा है कि वह अब संयुक्त राष्ट्र (UN) की मानवीय सहायता वितरण में कोई रुकावट नहीं डालेगा। गाजा में इजराइल-हमास संघर्ष को 22 महीने बीत चुके हैं। इस दौरान भूख और कुपोषण के कारण अब तक 124 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 81 बच्चे शामिल हैं। अकेले जुलाई महीने में भूख से 40 लोगों की जान गई, जिनमें 16 बच्चे थे।

सम्बंधित ख़बरें

अब 6G और AI में साथ काम करेंगे भारत-फिनलैंड, दिल्ली में पीएम मोदी और पेटेरी ओर्पो की अहम बैठक

‘आसिम मुनीर होंगे मेरी मौत के जिम्मेदार’, जेल से इमरान खान का खौफनाक पैगाम, पाकिस्तान में मचा सियासी हड़कंप

सऊदी अरब ने पाकिस्तान को दिया धोखा! ट्रंप के दबाव में कैंसिल की हथियारों की डील, नहीं खरीदेगा चीनी JF-17 जेट

गाजा में तैनात किए सैनिक तो…पाकिस्तान में गिए जाएगी सरकार! ट्रंप की वाहवाही के चक्कर में बुरे फंसे शहबाज

🇮🇱🇵🇸 ISRAEL AIRDROPS AID INTO GAZA FOR FIRST TIME SINCE WAR BEGAN Facing mounting international pressure over starvation in Gaza, Israel has conducted its first airdrop of humanitarian aid into the strip. The drop included flour, sugar, and canned food and came alongside… https://t.co/QjRzIu5nWI pic.twitter.com/nqF0kPkxbn — Mario Nawfal (@MarioNawfal) July 27, 2025

इजराइली सेना ने पुष्टि की है कि उसने गाजा में हवाई मार्ग से सहायता भेजनी शुरू कर दी है। इससे पहले एक इजराइली सुरक्षा अधिकारी ने CNN को जानकारी दी थी कि भुखमरी के बढ़ते संकट और अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते इजराइल ने विदेशी देशों को गाजा में हवाई मदद पहुंचाने की अनुमति दी है।

दस गुना दाम में बिक रहा सामान

अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचील लेइटर ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि इजराइली सेना रविवार सेगाजा के लिए ‘ह्यूमैनिटेरियन कॉरिडोर’ खोलेगी, ताकि वहां की आम जनता तक राहत सामग्री पहुंचाई जा सके।

 ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में टायर फटने से खाई में गिरी बस, 11 की मौत, 32 से ज्यादा घायल

स्थानिय मीडिया के अनुसार, गाजा में स्थिती बेहद खराब हैं। यहां 50 ग्राम बिस्किट के एक पैकेट की कीमत 750 रुपए तक पहुंच गई है। नकद पैसे निकालने पर 45% तक कमीशन देना पड़ रहा है। लोग केवल नमक और पानी से गुजारा कर रहे हैं। एक पत्रकार ने बताया कि बीते 21 महीनों में उनका वजन 30 किलो तक घट गया है और उन्हें लगातार थकान और चक्कर की शिकायत रहती है।

Israel deliver humanitarian aid to gaza first time on after war with hamas

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2025 | 06:11 PM

Topics:  

  • Hamas
  • Israel
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.