ईरान के सुरक्षा तंत्र को इजरायल ने किया पंगु! एक के बाद एक शीर्ष कमांडरों का शिकार, अब खुफिया प्रमुख हुए ढेर
Esmail Khatib Death: इजरायल और अमेरिका के साथ जारी भीषण जंग के बीच ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब की मौत की खबर ने हलचल मचा दी है। इजरायल ने इसे 'एक्सिस ऑफ एविल' पर बड़ी चोट बताया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
ईरान के खुफिया मंत्री, इस्माइल खातिब, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Israel Kills Iranian Intelligence Minister: इजरायल और अमेरिका के साथ पिछले 19 दिनों से जारी भीषण जंग में ईरान को एक के बाद एक कई बड़े झटके लग रहे हैं। ईरान के सर्वोच्च सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की हत्या के महज 24 घंटे के भीतर अब देश के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब के भी मारे जाने का दावा किया गया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की है कि ईरानी खुफिया मंत्रालय के प्रमुख अब इस दुनिया में नहीं रहे।
खुफिया जानकारी मिलते ही हमले का आदेश इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज़ ने इस ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए एक कड़ा संदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उन्होंने मिलकर इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) को यह स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जैसे ही किसी वरिष्ठ ईरानी अधिकारी की खुफिया जानकारी और ‘ऑपरेशनल विंडो’ मिले, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त अनुमति के तुरंत खत्म कर दिया जाए। काट्ज़ ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आज भी सभी मोर्चों पर कई चौंकाने वाली महत्वपूर्ण घटनाएं देखने को मिलेंगी।
कौन थे इस्माइल खातिब?
इस्माइल खातिब ईरान के शक्तिशाली खुफिया मंत्रालय (MOIS) के प्रमुख थे। सूत्रों के अनुसार, जिस हमले में खातिब को निशाना बनाया गया, उसमें मंत्रालय के चार अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गए हैं। हालांकि, ईरान ने अभी तक खातिब की मौत पर अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया या पुष्टि जारी नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
China में दर्दनाक हादसा…पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
होर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
होर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
यूक्रेन के मेरेफा पर रूस का मिसाइल हमला, फ्रंट लाइन से दूर रिहायशी इलाकों में मची तबाही; कई लोगों की मौत
ईरानी नेतृत्व की टूटती रीढ़
इस्माइल खातिब से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को ईरान के सुरक्षा रणनीतियों के प्रमुख चेहरा और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी की भी हत्या कर दी गई थी। लारीजानी न केवल सुरक्षा नीतियों के विशेषज्ञ थे बल्कि पश्चिमी देशों के साथ परमाणु वार्ता में भी ईरान का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। इस हमले में उनके बेटे मोर्तेज़ा लारीजानी और ऑफिस प्रमुख अलिरेज़ा बयात की भी मौत हो गई थी। इजरायल ने उन्हें ईरानी शासन का सबसे प्रभावी नेता करार दिया था।
40 वरिष्ठ अधिकारियों की मौत से ईरान में संकट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों में अब तक लगभग 40 वरिष्ठ ईरानी अधिकारी अपनी जान गंवा चुके हैं। इन हमलों का मुख्य उद्देश्य ईरान की सैन्य कमान, मिसाइल अड्डों और शीर्ष नेतृत्व को पूरी तरह से पंगु बनाना है। अब तक मारे गए प्रमुख नेताओं की सूची इस प्रकार है:
- अयातुल्लाह अली खामेनेई: ईरान के सुप्रीम लीडर (28 फरवरी को हमले में मौत)।
- अली शामखानी: सुरक्षा सलाहकार।
- मोहम्मद पाकपुर: IRGC कमांडर।
- अजीज नसीरजादेह: रक्षा मंत्री।
- अब्दोलरहीम मुसावी: सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ।
यह भी पढ़ें:- मिसाइलें, बारूद और खामोश गुफाएं… ईरान की वो ‘अंडरग्राउंड’ ताकत जिसने थाम दिया दुनिया की तेल सप्लाई
विशेषज्ञों का मानना है कि सुप्रीम लीडर खामेनेई के बाद लारीजानी और अब खातिब जैसे शीर्ष नेताओं का मारा जाना ईरानी शासन के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसे इजरायल अपनी एक बड़ी जीत के रूप में देख रहा है।
