10 मिनट में 160 बम… लेबनान में इजरायल का ‘हवाई तांडव’, हिज्बुल्लाह के 100 ठिकानों को किया जमींदोज
Israel Airstrikes Lebanon: इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर भीषण बमबारी की है। मात्र 10 मिनट में 100 ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है।
- Written By: अमन उपाध्याय
लेबनान में इजरायल का हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Israel Airstrikes Lebanon Hezbollah Attack: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और अधिक तेज कर दिया है। इजरायली वायुसेना ने एक भीषण ऑपरेशन को अंजाम देते हुए मात्र 10 मिनट के भीतर हिज्बुल्लाह के 100 ठिकानों पर 160 बम गिराए। इस हमले में 50 फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया गया जिसने लेबनान के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। इजरायल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने स्पष्ट किया है कि वे हिज्बुल्लाह पर वार करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ेंगे।
अस्पतालों में भारी भीड़
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री राकन नासेरेद्दीन ने भीषण तबाही की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार को हुए इन हमलों में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है। बेरूत और अन्य प्रभावित क्षेत्रों के अस्पताल मृतकों और घायलों से पूरी तरह भर चुके हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लेबनानी रेड क्रॉस की 100 एम्बुलेंस लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने इजरायल पर घनी आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना बनाने और ‘बेबस नागरिकों’ की जान लेने का आरोप लगाया है।
समझौते से इजरायल का इनकार
एक तरफ जहां अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम का स्वागत किया जा रहा है, वहीं इजरायल ने लेबनान के मोर्चे पर किसी भी तरह के समझौते से इनकार कर दिया है। इजरायल के जनरल स्टाफ के चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि सेना बिना किसी समझौते के हिज्बुल्लाह पर हमला जारी रखेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तरी इजरायल के निवासियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और हमले बिना रुके चलते रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
अब देश में कहीं भी पाएं अपनी पेंशन! EPFO के नए नियम से पीएफ क्लेम खारिज होने का झंझट खत्म
Israel Army Torture: इजरायल में फिलिस्तीनी कैदी की दर्दनाक स्थिति देख दहल उठी दुनिया
भारत बनेगा ग्रीन एनर्जी का सुपरपावर! CEO फोरम में PM मोदी ने बताया 2070 का मेगा प्लान
पाक की मध्यस्थता फेल! ट्रंप के हमलों से ‘इस्लामाबाद MoU’ ध्वस्त, बैकफुट पर शहबाज सरकार
यह भी पढ़ें:- परमाणु बम नहीं, ये है ईरान का ‘असली हथियार’! रूस के इस खुलासे से दुनिया में हड़कंप, कहा- कांप रही है दुनिया
अंतर्राष्ट्रीय कानून की अनदेखी का आरोप
लेबनानी प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मदद की गुहार लगाते हुए कहा है कि इजरायल युद्ध रोकने की सभी क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कोशिशों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने इजरायल पर अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के सिद्धांतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और अपने मित्र देशों से इन हमलों को रुकवाने में मदद करने की अपील की है। फिलहाल, लेबनान में स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है और मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।
