Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लेबनान में इजरायल का हवाई हमला, हिजबुल्लाह के सैन्य ठिकाने हुए तबाह; युद्धविराम का क्या..

इजरायली रक्षा बल (IDF) का कहना है कि लेबनान और सीरिया की सीमा के जरिए हथियारों की तस्करी करने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा, हिजबुल्लाह इन इलाकों में अपने सैन्य ढांचे को मजबूत कर रहा है, जो वर्तमान युद्धविराम..

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Feb 07, 2025 | 11:18 AM

इजरायल का हवाई हमला, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क:  इजरायली वायुसेना ने गुरुवार को एक बार फिर लेबनान में बड़ा हवाई हमला किया है। यह हमला लितानी नदी के पास स्थित हिजबुल्लाह के दो सैन्य ठिकानों पर किया गया। हवाई हमले में दोनों ठिकाने तबाह हो गए। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के अनुसार, यह कार्रवाई हिजबुल्लाह के हथियारों के भंडार को निशाना बनाने के लिए की गई थी जिसको वो इकट्ठा कर रहा था।

IDF ने दावा किया कि सीरिया-लेबनान सीमा के जरिए हथियारों की तस्करी की जा रही थी, जो वर्तमान युद्धविराम का उल्लंघन है। इसके अलावा, हिजबुल्लाह इन क्षेत्रों में अपने सैन्य ढांचे को मजबूत कर रहा था, जिस कारण इजरायल ने यह हवाई हमला किया।

हिजबुल्लाह कर रहा था युद्धविराम का उल्लंघन

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच लागू युद्धविराम समझौते के बावजूद इजरायल ने लेबनान में हवाई हमले किए हैं, जिससे संघर्ष फिर से भड़कने की आशंका बढ़ गई है। फिलहाल, दोनों पक्षों के बीच कोई नया समझौता नहीं हुआ है, जिससे यह युद्धविराम 18 फरवरी तक ही प्रभावी रहेगा। इजरायली सेना का दावा है कि हिजबुल्लाह सीरिया के जरिए लेबनान में हथियार जमा कर रहा था, जो युद्धविराम के उल्लंघन के तहत आता है। इसी कारण इजरायल ने हिज़बुल्लाह के दो सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए।

सम्बंधित ख़बरें

लेबनान में भीषण हादसा, त्रिपोली में 6 मंजिला इमारत गिरने से 15 की मौत; मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

ईरान ने खड़ी की कातिलों की फौज…अमेरिका से लड़ने का पुराना अनुभव, खामेनेई से सीधे मिलता है आर्डर

Israel Airstrikes Lebanon: हिजबुल्ला-हमास के ठिकानों को बनाया निशाना, बेका घाटी में भारी तबाही

ट्रंप ने दिया ‘ग्रीन सिग्नल’… नेतन्याहू को मिल गई खुली छूट, क्या लेबनान में फिर छिड़ेगा महायुद्ध?

विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!

इजरायल ने किया हिजबुल्लाह के ठिकानों को तबाह

इजरायल का कहना है कि युद्धविराम का अर्थ होता है कि दोनों पक्ष संघर्ष रोकने पर सहमत होते हैं, लेकिन अगर किसी भी पक्ष द्वारा शर्तों का उल्लंघन किया जाता है, तो युद्धविराम समाप्त हो सकता है। इजरायल के अनुसार, हिज़बुल्लाह ने इस समझौते का उल्लंघन किया है। उसने हथियार जमा किए और सीमा पार से हथियार लाने की कोशिश की, जिसके चलते इजरायल ने उसके ठिकानों पर बमबारी की।

फिर से स्थिति हुई तनावपूर्ण

गौरतलब है कि इजरायल और लेबनान के बीच तनाव लगातार बना रहता है। पिछले साल भी दोनों देशों के बीच स्थिति तनावपूर्ण थी, जिसमें इजरायल ने लेबनान पर भारी हमले किए थे। इसके बाद युद्धविराम समझौता लागू किया गया था, लेकिन हाल ही में हुए घटनाक्रम के कारण स्थिति फिर से तनावपूर्ण हो गई है।

Israel air strike in lebanon hezbollah military bases destroyed what about the ceasefire

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2025 | 11:18 AM

Topics:  

  • Hezbollah
  • Israeal
  • Israel airstrike
  • Lebanon

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.