इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात शिशुओं की जलकर मौत; PM शहबाज का एक्शन, स्वास्थ्य सचिव निलंबित

Fire at a Pakistani Hospital: इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड हेल्थ वार्ड में आग लग गई। इस अग्निकांड में 15 नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत हो गई।
pakistan pims hospital fire shehbaz sharif
PIMS अस्पताल में आग सौजन्य-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

PIMS Hospital Fire News: पाकिस्तान से एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार (26 अगस्त) को इस्लामाबाद में सरकारी पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में आग लग गई। इस आग में कम से कम 15 नवजात शिशुओं की जलकर मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग सुबह करीब 7 बजे अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड हेल्थ वार्ड में लगी। आग की खबर लगते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एयर कंडीशनिंग सिस्टम में खराबी के कारण आग लगी थी। खबर मिलते ही अस्पताल के बाहर भारी-भरकम भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड में मौजूद अन्य 16 नवजात शिशुओं में से एक को बचा लिया गया।

स्वास्थ्य सचिव निलंबित

इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल में 15 नवजात शिशुओं की जलकर मौत मामले में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उच्च स्तरीय बैठक की। पीएम ने सख्‍त कार्रवाई करते हुए संघीय स्वास्थ्य सचिव असलम घौरी को निलंबित कर द‍िया। पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में यह जानकारी साझा की।

पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, PIMS अस्पताल में नवजात बच्चों की मौत के मामले को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक शुरू हुई। प्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए संघीय स्वास्थ्य सचिव असलम घौरी को उनके पद से निलंबित कर दिया।

pakistan pims hospital fire shehbaz sharif
Nepal Flash Flood: नेपाल में अब तक 100 से अधिक शव बरामद, 133 भारतीय लापता, अब तक क्या-क्या हुआ?

उच्च स्तरीय जांच के लिए जांच समिति का गठन

पाक‍िस्‍तान पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए एक जांच समिति भी गठित की है। पूर्व गृह सचिव शाहिद खान को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति के अन्य सदस्यों में स्थापना सचिव डॉ. बैरिस्टर नबील अवान शामिल हैं।

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थान के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 6:45 बजे हुआ। बचाव कार्य से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कथित तौर पर एयर-कंडीशनर का कंप्रेसर फटने से नर्सरी में आग लगी। PIMS अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के समय नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे। इन 16 शिशुओं में से केवल एक को ही बचाया जा सका। बाकी 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई।

pakistan pims hospital fire shehbaz sharif
नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

जिला प्रशासन ने बताया कि आपातकालीन कार्रवाई के तहत फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां और चार एम्बुलेंस तैनात की गईं। फायर फाइटिंग टीमों के अस्पताल पहुंचने और ऑपरेशन शुरू करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने के बाद भी टीमें घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन करती रहीं ताकि आग के दोबारा भड़कने की कोई संभावना न रहे।

नवजातों की मौत पर पीएम ने जताया दुख

पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने PIMS अस्पताल की नवजात शिशु इकाई (नर्सरी) में लगी आग की दुखद घटना पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मासूम बच्चों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों के साथ हुई ऐसी त्रासदी की भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की विस्तार से जांच की जानी चाहिए, जिम्मेदार लोगों की पहचान की जानी चाहिए और उनके खिलाफ सबसे कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com