दिल्ली के बाद पाकिस्तान में बम धमाका, इस्लामाबाद हाईकोर्ट के पास कार में विस्फोट, 12 की मौत, कई घायल
Pakistan Blast News: पाकिस्तान की राजधानी में इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
- Written By: अक्षय साहू
इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के पास विस्फोट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Islamabad High Court Blast: पाकिस्तान की राजधानी में इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि धमाका कोर्ट परिसर के पार्किंग क्षेत्र में खड़ी एक कार में गैस सिलेंडर फटने से हुआ।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कोर्ट परिसर के आसपास भारी भीड़ और ट्रैफिक था। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके में कई वकील और आम नागरिक घायल हुए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका
पुलिस ने घटनास्थल और आस-पास के क्षेत्र को घेरकर सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह मामला सिलेंडर ब्लास्ट का लग रहा है, हालांकि पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं और सभी संभावित कारणों की पड़ताल कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
पाकिस्तान पर RSS का बड़ा बयान! दत्तात्रेय होसबले बोले- बातचीत का दरवाजा कभी बंद नहीं होना चाहिए
प्रयागराज शंकराचार्य विवाद: पूर्व CBI डायरेक्टर की रिपोर्ट ने योगी सरकार पर उठाए बड़े सवाल, जानें क्या कहा
देशभक्ति की आड़ में देश से कुछ छिपा रही है मोदी सरकार…सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी
🚨🇵🇰💥 Just In: Explosion reported at a court in Islamabad. Pakistani media say it was a gas cylinder explosion. Story developing. From: @OsintTV#Islamabad #Pakistan #RedFort #LalQila pic.twitter.com/06x0uKrqXV — Mritunjay Kumar (@Mritunjayrocks) November 11, 2025
धमाके के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अदालत की सभी कार्यवाहियां फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं, और पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।
बड़े हमले की साजिश का शक
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट अदालत परिसर की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के पास हुआ। धमाके से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि धमाका उस समय हुआ जब अदालत क्षेत्र में भारी भीड़ और ट्रैफिक था। पुलिस को शक है कि यह धमाका किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है, हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट पर पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा चाल नाकाम, अफगानी समर्थकों ने इस्लामाबाद की खोली पोल
इस्लामाबाद में इस धमाके ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दिया है। खासकर तब जब एक दिन पहले ही भारत में राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास इसी प्रकार का बलास्ट हुआ था। जिसका शक पाकिस्तानी आंतकी संगठनों पर जताया जा रहा है।
