बच्चों का हत्यारा नेतन्याहू जिंदा है…तो ढूंढ कर मारेंगे, IRGC ने इजरायली PM को दी खुली धमकी, मचा हड़कंप
Israel-Iran War: ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहों को खारिज करते हुए पुष्टि की कि वह पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित हैं।
- Written By: अक्षय साहू
IRGC ने इजरायली प्रधानमंत्री को मारने की धमकी दी (सोर्स- सोशल मीडिया)
IRGC Threat Benjamin Netanyahu: ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के बीच सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल रही है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत हो गई है। यह अफवाह ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के एक बयान के बाद तेज हुई, जिसमें कहा गया कि अगर नेतन्याहू जीवित हैं, तो IRGC उसे पूरी ताकत से ढूंढेगी और मार गिराएगी।
IRGC ने यह भी आरोप लगाया कि नेतन्याहू के बारे में जो अनिश्चितता पैदा हुई है, वह इजरायल में उथल-पुथल और संकट को दर्शाता है। उनका कहना था कि यह संकट इजरायल के भीतर इस बात को लेकर है कि क्या प्रधानमंत्री मारे गए हैं या फिर परिवार के साथ देश छोड़कर भाग गए हैं।
सार्वजनिक रूप से गायब हैं नेतन्याहू
सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई, क्योंकि नेतन्याहू काफी समय से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे। वह न तो किसी महत्वपूर्ण बैठक में नजर आए और न ही किसी सुरक्षा मीटिंग में शामिल हुए। शुक्रवार को हालांकि, नेतन्याहू ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध पर चर्चा की।
सम्बंधित ख़बरें
मध्यस्थता का सपना चकनाचूर! ट्रंप के फैसले से US-ईरान वार्ता से बाहर हुआ पाकिस्तान
रूस के दो बड़े शहरों में यूक्रेन का ड्रोन हमला, धू-धूकर जली रिफाइनरी और वेयरहाउस; 5 लोगों की मौत
आजाद हुआ बलूचिस्तान! मुनीर की सेना के फेल हुए सभी सैन्य ऑपरेशन, 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने का ऐलान
देखते ही देखते अमेरिका में राख बन गए 700 घर, वॉशिंगटन पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; 67 हजार लोग बेघर
इस वीडियो को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि वीडियो में नेतन्याहू के दाहिने हाथ में छह उंगलियां दिखाई दीं। इस दृश्य को लेकर कुछ यूजर्स ने इसे “AI द्वारा निर्मित वीडियो” की गलती बताया और अफवाह फैलने लगी कि वीडियो में कोई तकनीकी गड़बड़ी है।
छठी उंगली से खुला वीडियो का राज
वीडियो में, जब बेंजामिन नेतन्याहू ने अपना हाथ ऊपर उठाया, तो छोटी उंगली के पास मांस का अतिरिक्त टुकड़ा दिखाई दिया, जिसे कुछ लोगों ने छठी उंगली बताया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसे “क्लासिक AI फिंगर ग्लिच” कहा गया। इसके बाद कुछ यूजर्स ने यह भी दावा किया कि यह वीडियो नकली है और नेतन्याहू की असल स्थिति को छुपाने के लिए बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: बाब अल-मंडेब बंद करने की हूतियों की धमकी, दुनिया भर में बढ़ सकता है तेल और गैस का भारी संकट
प्रधानमंत्री कार्यालय ने दावों को किया खारिज
इन अफवाहों के बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया। कार्यालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ये सभी दावे फेक न्यूज हैं और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पूरी तरह से स्वस्थ हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों का खंडन करते हुए पुष्टि की कि नेतन्याहू बिल्कुल ठीक हैं और उनकी स्थिति के बारे में जो बातें चल रही हैं, वे पूरी तरह से गलत हैं।
