- Hindi News »
- World »
- Iraq Streets Deserted No Bomb No Gunfire What Happened
इराक की सड़कों पर मौत-सा सन्नाटा, न बम फटा न गोली चली- फिर क्या हुआ?
Iraq Weather Emergency: इराक पर अब तक का सबसे भयानक रेत का तूफान टूट पड़ा। देश की कई सड़कें सुनसान नजर आईं और उड़ानों को रद्द करना पड़ा। वहीं, हजारों लोग सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पतालों में भर्ती कराए गए।
- Written By: अमन उपाध्याय

इराक की सड़कों पर सन्नाटा, फोटो (सो, सोशल मीडिया)
बगदाद: इराक की सड़कों पर अचानक छा गया सन्नाटा लोगों के लिए चौंकाने वाला था। न कहीं कोई धमाका हुआ, न ही मिसाइल का हमला, फिर भी पूरा माहौल थम-सा गया। दरअसल, इस हफ्ते इराक ने अपने इतिहास के सबसे खतरनाक रेतीले तूफानों में से एक का सामना किया।
इस तूफान ने देश के कई इलाकों को नारंगी धुंध की चादर में लपेट दिया। इसका असर इतना गंभीर था कि यातायात व्यवस्था ठप हो गई और हजारों लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिससे उन्हें इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा।
एक किलोमीटर तक भी देखना मुश्किल
बता दें कि रेतीला तूफान इतना तेज आया कि आसमान को नीले से नारंगी रंग में बदल दिया, और इस दौरान दृश्यता इतनी कम हो गई कि एक किलोमीटर तक भी देखना मुश्किल हो गया। हालात इतने खराब हो गए कि दो प्रमुख हवाई अड्डों ने अपनी उड़ानें रोक दीं। इराक के दक्षिणी क्षेत्र के सबसे बड़े शहर, बसरा की सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। लोग सांस लेने में कठिनाई महसूस करने लगे, जिसके कारण अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई।
सम्बंधित ख़बरें
‘खामेनेई की हो चुकी है मौत’, डोनाल्ड ट्रंप का इजरायल के ऑपरेशन के बाद ईरान पर बड़ा दावा
15 साल से कम बच्चों पर सोशल मीडिया बैन? जानिए किस देश ने लिए बड़ा फैसला
रात के अंधेरे के बजाय दिन के उजाले में क्यों दहला तेहरान? क्या है इजरायल-US का ‘सरप्राइज’ प्लान?
ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे! तेहरान पर हमले के बाद ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया, बोले- किसी भी हाल में…
सऊदी अरब से उठा था तूफान
यह तूफान सऊदी अरब से उत्पन्न हुआ था, जहां तेज़ हवाओं ने इसे इराक की ओर खींच लिया। हालांकि, इराक में धूल के तूफान आम हैं, लेकिन जलवायु परिवर्तन और खुले रेतीले इलाकों की वजह से उनकी तीव्रता और गति बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है, खासकर सऊदी अरब और सीरिया जैसे देशों में, जहां रेगिस्तान का विस्तार हो रहा है।
विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यूरोप झेल रहा मौसम की मार
वहीं, यूरोप में स्टॉर्म हान्स ने फ्रांस, इटली और स्विट्जरलैंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचाया। फ्रांस के स्की रिसॉर्ट टिग्नेस को बंद करना पड़ा, जहां एक मीटर तक बर्फ गिरी है। कुछ इलाकों में और एक मीटर बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई, जिसके कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
चक्रवात टैम ने मचाई भारी तबाही
इस बीच, न्यूजीलैंड में चक्रवात टैम ने भारी तबाही मचाई। उत्तरी द्वीप के कुछ हिस्सों में हवाओं की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई, जिससे पेड़ उखड़ गए, सड़कों पर पानी भर गया और बिजली चली गई। सबसे ज्यादा नुकसान ऑकलैंड के आसपास के इलाकों में हुआ, जहां फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। इस चक्रवात ने ईस्टर वीकेंड के यात्रा और खेल आयोजनों पर भी प्रभाव डाला।
Iraq streets deserted no bomb no gunfire what happened
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘खामेनेई की हो चुकी है मौत’, डोनाल्ड ट्रंप का इजरायल के ऑपरेशन के बाद ईरान पर बड़ा दावा
Mar 01, 2026 | 06:31 AMLIVEआज की ताजा खबर 1 मार्च LIVE: बंगाल में BJP आज से ‘परिवर्तन यात्रा’ करेगी शुरू
Mar 01, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope: आज है जन्मदिन? बचपन के मित्रों से होगा मिलन, जानें साल 2026 आपके लिए लाया है क्या सौगात!
Mar 01, 2026 | 06:15 AMक्यों मनाया जाता है Self-Injury Awareness Day? क्या है इसका इतिहास? जानिए इस खास दिन का महत्व
Mar 01, 2026 | 06:00 AMWorld Civil Defence Day: अब ड्रोन और AI बचाएंगे आपकी जान! जानें कैसे बदल रही है नागरिक सुरक्षा की तस्वीर
Mar 01, 2026 | 05:30 AMनई कार के लिए टायर खरीद रहे हैं? इन 4 बातों पर ध्यान नहीं दिया तो बाद में होगा पछतावा
Mar 01, 2026 | 05:00 AM15 साल से कम बच्चों पर सोशल मीडिया बैन? जानिए किस देश ने लिए बड़ा फैसला
Mar 01, 2026 | 03:52 AMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM












