Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईरान की सेना ने इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर हमले को लेकर कही ये बात

  • Written By: मनोज पांडे
Updated On: May 24, 2024 | 05:14 PM

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

तेहरान: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी जिस हेलीकॉप्टर में सवार थे उसमें दुर्घटनाग्रस्त होते ही आग लग गई थी और इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि उस पर कोई हमला किया गया था। ईरानी मीडिया ने हादसे के जांचकर्ताओं के हवाले यह जानकारी दी। रविवार को हुई दुर्घटना में रईसी के अलावा देश के विदेश मंत्री और छह अन्य लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना की जांच कर रहे सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ का बयान देर रात सरकारी टेलीविजन चैनल पर पढ़ा गया।

दुर्घटना को लेकर जारी पहले बयान में किसी को दोषी नहीं ठहराया गया है लेकिन कहा गया है कि आगे की जांच के बाद और जानकारी मिलेगी। जनरल स्टाफ के बयान में कहा गया है कि दुर्घटना से पहले नियंत्रण टॉवर और हेलीकॉप्टर के चालक दल के बीच स्थापित हुए संचार में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसमें कहा गया है कि हेलीकॉप्टर ने हादसे से करीब 90 सेकंड पहले दो अन्य हेलीकॉप्टर से संचार स्थापित किया था। बयान में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर पर हमला होने का कोई संकेत नहीं मिला है और इसके मार्ग में भी कोई बदलाव नहीं हुआ था। बेल हेलीकॉप्टर ईरान के उत्तर-पश्चिम में कोहरे वाले सुदूर पहाड़ी इलाके में रविवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया था।

#Iran Armed Forces release 1st report on Raisi copter crash The report says: The helicopter crashed while flying along its pre-planned route…. the aircraft did not deviate from the course. The helicopter caught fire after crashing into a mountainous area, the remainder of the… pic.twitter.com/WinXTOo44m — Iran's Today (@Iran) May 24, 2024


गौरतलब हो कि देश की सबसे पवित्र शिया दरगाह में ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री समेत छह अन्य लोगों की कुछ दिन पहले हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद रईसी को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह के अंदर एक कब्र में दफनाया गया। इस दरगाह में शिया समुदाय के आठवें इमाम दफन हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और उन्होंने काले कपड़े पहने हुए थे। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

जिनेवा में अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता का दूसरा दौर शुरू, प्रतिबंधों और सुरक्षा पर टिकी दुनिया की नजर

परमाणु समझौता या युद्ध! अमेरिका संग वार्ता से पहले ईरान ने UN के साथ मिलाया हाथ, क्या हटेंगे कड़े प्रतिबंध?

अमेरिका से एयरक्राफ्ट खरीदेगा ईरान! ट्रंप को खुश करने के लिए खामेनेई ने बनाया खास प्लान, इजरायल में हड़कंप

यूरेनियम संवर्धन प्रक्रिया रोकना काफी नहीं…ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नेतन्याहू सख्त, रखी ये बड़ी शर्त

Irans army says ebrahim raisi helicopter caught fire soon after crash and no sign of attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2024 | 05:14 PM

Topics:  

  • Iran

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.