- Hindi News »
- World »
- Iranian Ship Captured Us Navy Hormuz Strait Blockade
शांति वार्ता से पहले भड़की आग! US नेवी ने ईरानी जहाज पर गोलीबारी कर किया कब्जा, ट्रंप बोले- सबक सिखाएंगे
US-Iran War: अमेरिकी नौसेना द्वारा ओमान की खाड़ी में ईरानी जहाज 'TOUSKA' को जब्त करने से तनाव चरम पर है। ईरान ने इसे "समुद्री डकैती" बताया, जबकि ट्रंप ने नाकेबंदी जारी रखने का ऐलान किया है।
- Written By: अक्षय साहू

अमेरिकी नौसेना ने ईरानी जहाज पर कब्जा किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
US Navy Seizes Iranian Ship: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जारी तनाव के बीच एक नई घटना ने हालात को और गंभीर बना दिया है। अमेरिकी नौसेना ने ईरानी झंडे वाले एक मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है, जिससे क्षेत्र में पहले से चल रहे टकराव में और तेजी आ गई है। बताया जा रहा है कि यह जहाज अमेरिकी नाकेबंदी को पार करने की कोशिश कर रहा था।
इस बात की जानकारी देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस जहाज का नाम “TOUSKA” है और इसे ओमान की खाड़ी में अमेरिकी विध्वंसक USS Spruance ने रोका। ट्रंप के अनुसार, जहाज ने कई चेतावनियों के बावजूद रुकने से इनकार किया, जिसके बाद उसे बलपूर्वक रोककर अपने नियंत्रण में ले लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि यह जहाज पहले भी कथित अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है और फिलहाल अमेरिकी मरीन उसके कार्गो की जांच कर रहे हैं।
ईरान ने बताया समुद्री डकैती
इस कार्रवाई पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी अधिकारियों ने इसे “समुद्री डकैती” करार देते हुए चेतावनी दी है कि इसका जवाब जल्द दिया जाएगा। उनका आरोप है कि अमेरिकी नौसेना ने जहाज पर गोलीबारी कर युद्धविराम का उल्लंघन किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना के बाद ईरानी ड्रोन द्वारा एक अमेरिकी सैन्य जहाज को निशाना बनाने की कोशिश भी की गई।
सम्बंधित ख़बरें
शराब की बोतलों पर फलों की तस्वीरें? पैकेजिंग के इस खेल पर भड़के चीफ जस्टिस, कोर्ट में सरकार से पूछा तीखा सवाल
Parle की खुली किस्मत, PM मोदी और मेलोनी एक वीडियो से रॉकेट बना शेयर प्राइस, 5 प्रतिशत तक उछला भाव
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
Explainer: सिर्फ दोस्त नहीं रणनीतिक पार्टनर हैं Modi-Meloni! इन 10 पॉइंट से समझें भारत-इटली के मजबूत रिश्ते को
यह जहाज कथित रूप से चीन से ईरान की ओर जा रहा था, जो इस पूरे घटनाक्रम को और जटिल बनाता है। इस कार्रवाई का समय भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह इस्लामाबाद में प्रस्तावित अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से ठीक पहले हुई है। जहां अमेरिका बातचीत के लिए अपना प्रतिनिधिमंडल भेज रहा है, वहीं ईरान पहले ही इसमें शामिल होने से इनकार कर चुका है।
समझौता होने तक जारी रहेगी नाकेबंदी: ट्रंप
ईरान का कहना है कि अमेरिका की “अत्यधिक मांगें” और लगातार बदलते रुख ने हालात को बिगाड़ा है। वहीं ट्रंप ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी शर्तों के अनुसार समझौता नहीं होता, तब तक होर्मुज में नाकेबंदी जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें- उधर US डेलिगेशन को ट्रंप ने दिखा दी हरी झंडी, इधर ईरान ने कर दिया मीटिंग का बॉयकॉट, अधर में फंसी शांति वार्ता!
इस बीच, CMA CGM ने भी पुष्टि की है कि उसके एक जहाज पर इसी क्षेत्र में गोलीबारी की गई थी, जो इस संकट के बढ़ते दायरे को दर्शाता है। कुल मिलाकर, हालात तेजी से तनावपूर्ण होते जा रहे हैं और किसी बड़े टकराव की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
Iranian ship captured us navy hormuz strait blockade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak आरोपी पर दोहरा वार, CBI की गिरफ्त में मोटेगांवकर, अब पुणे में RCC कैंपस पर चला बुलडोजर
May 20, 2026 | 05:59 PMऋषभ पंत के सपोर्ट में उतरा पूर्व दिग्गज, कहा- वो उप-कप्तान बने रहने के हकदार थे
May 20, 2026 | 05:56 PMट्विशा शर्मा केस: राष्ट्रीय महिला आयोग का भोपाल पुलिस को अल्टीमेटम! 7 दिन में मांगी ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’
May 20, 2026 | 05:55 PMJamun Health Benefits: डायबिटीज का दुश्मन जामुन, कैसे प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए है वरदान? जानिए इसकी खूबियां
May 20, 2026 | 05:53 PMKheti Poster Out: जैकी श्रॉफ की हॉरर फिल्म खेती का पोस्टर जारी, पहली झलक में दिखा डर और रहस्य का खौफनाक संसार
May 20, 2026 | 05:50 PMराहुल ने मोदी-शाह को बताया गद्दार तो समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती, कहा- BJP अब वही काट रही है जो बोया
May 20, 2026 | 05:41 PMWhatsApp पर आया Lockdown PDF तो तुरंत हो जाएं सावधान, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
May 20, 2026 | 05:39 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













