- Hindi News »
- World »
- Iran Warns Donald Trump Us Military Conflict Middle East
‘आंख के बदले लेंगे सिर…’, ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को सीधी धमकी, कहा- दलदल से निकलने का समय खत्म
US-Iran War: ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि बुनियादी ढांचे पर हमले का जवाब "आंख के बदले सिर" से दिया जाएगा। तेहरान ने शांति के लिए मुआवजे और प्रतिबंध हटाने की शर्त रखी है।
- Written By: अक्षय साहू

ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Iran Warns US: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद स्थिती दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। इसी बीच ईरान की ओर से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी चेतावनी दी गई है। ईरान के एक शीर्ष अधिकारी मोहसेन रजाई ने कहा कि अमेरिका के पास युद्ध से निकलने के लिए अब बस कुछ ही समय बचा है।
मोहसेन रजाई ने एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका के पास इस “दलदल” से बाहर निकलने के लिए बहुत कम समय बचा है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर अमेरिकी सेना ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला करती है, तो जवाब “आंख के बदले आंख” नहीं, बल्कि “आंख के बदले सिर” की तर्ज पर दिया जाएगा। उनका दावा था कि ऐसी स्थिति में ईरान अमेरिका को गंभीर नुकसान पहुंचाकर उसे पूरी तरह अस्थिर कर सकता है।
ट्रंप की शांति की पहल से इनकार
रजाई का यह बयान उस घोषणा के ठीक बाद आया, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका अगले पांच दिनों तक ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और पावर प्लांट्स पर हमले नहीं करेगा। हालांकि ईरान ने इस कदम को शांति की पहल नहीं माना। रजाई ने इसे “मनोवैज्ञानिक युद्ध” बताते हुए कहा कि अमेरिका विरोधाभासी बयान देकर ईरान का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तेहरान इससे प्रभावित नहीं होगा।
सम्बंधित ख़बरें
सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
Green Card Rule: अमेरिका का नया और सख्त नियम, ग्रीन कार्ड के लिए अब वापस लौटना होगा स्वदेश
Ivanka Trump Assassination: इवांका ट्रंप को मारने की फिराक में था ईरानी आतंकी अल-सादी, साजिश का बड़ा पर्दाफाश
अमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
ईरान ने बताया कैसे ख्त्म होगी जंग
इंटरव्यू के दौरान रजाई ने यह भी कहा कि मौजूदा संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक ईरान को हुए नुकसान की भरपाई नहीं की जाती। उन्होंने अमेरिका से मुआवजे की मांग करते हुए तीन स्पष्ट शर्तें रखीं पहली, युद्ध में हुए नुकसान की पूरी भरपाई; दूसरी, ईरान पर लगे सभी आर्थिक प्रतिबंधों को तुरंत हटाया जाए; और तीसरी, भविष्य में ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने की गारंटी दी जाए।
शहबाज ने दिया मध्यस्थता का प्रस्ताव
इस बीच क्षेत्रीय स्तर पर तनाव कम करने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं। पाकिस्तान ने मध्यस्थता की पेशकश करते हुए दोनों देशों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया के जरिए ईरान और अमेरिका को इस्लामाबाद में बातचीत के लिए बुलाया।
यह भी पढ़ें- Meta पर फूटा अमेरिकी कोर्ट का गुस्सा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ के आरोप में लगा 3100 करोड़ का जुर्माना
हालांकि हालात अभी भी बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने जहां ईरानी नेतृत्व के साथ “सकारात्मक बातचीत” का दावा किया, वहीं तेहरान ने इसे पूरी तरह खारिज करते हुए “फेक न्यूज” बताया। ईरान का कहना है कि ऐसे बयान सिर्फ वैश्विक बाजार को प्रभावित करने की रणनीति हैं, न कि वास्तविक कूटनीतिक प्रगति।
Iran warns donald trump us military conflict middle east
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी चेतावनी! अगले 6 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जान लें क्या है अल्टरनेटिव
May 23, 2026 | 10:33 AMMP Weather Update: नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्य प्रदेश, 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी
May 23, 2026 | 10:32 AMब्राम्हणगांव में युवती से बदसलूकी के बाद भारी तनाव; पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अंबादास मोहिते को दबोचा
May 23, 2026 | 10:31 AMमोहनलाल की Drishyam 3 का दुनियाभर में धमाका, दो दिनों में 76 करोड़ कमाकर बनी चौथी सबसे बड़ी मलयालम फिल्म
May 23, 2026 | 10:29 AM‘जनता त्रस्त मोदी मस्त’: नागपुर में शिवसेना UBT का अनोखा प्रदर्शन, बांटी मेलोडी चॉकलेट
May 23, 2026 | 10:28 AMमुंबई के जलाशयों में घटा जलस्तर: ठाणे में 10% पानी कटौती लागू, कई इलाकों में प्रभावित होगी जलापूर्ति
May 23, 2026 | 10:22 AMसरकार के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा; सड़क पर प्याज फेंककर जताया विरोध, 3000 रुपये के भाव की मांग
May 23, 2026 | 10:21 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














