Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खामेनेई ने कर दिया खेल! अब भी 10 एटम बम बनाएगा ईरान, ट्रंप-नेतन्याहू हो गए फेल

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी कहा कि ईरान का 400 KG यूरेनियम कहां चला गया इसका कोई हिसाब नहीं है। जितना यूरेनियम गायब है उससे 10 परमाणु बम बनाए जा सकते हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 24, 2025 | 05:27 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

तेहरान: इजरायल और ईरान के बीच चल रहा भीषण युद्ध रुक चुका है। दोनों ही देश सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। लेकिन जिस बात को लेकर यह जंग शुरू हुई, जिस मिशन को बर्बाद करने के लिए अमेरिका को भी ईरान के ऊपर बमबारी करनी पड़ी, खामेनेई उसे पूरी तरह से तबाह होने से बचाने में कामयाब हो गए!

दरअसल, 13 जून को इजरायल ने ईरान पर आक्रमण कर दिया है। नेतन्याहू ने हमले के बाद दावा किया कि ईरान परमाणु कार्यक्रम कर रहा है। हमारे अटैक का मकसद उसे परमाणु हथियार विकसित करने से रोकना है। इस जंग में अमेरिका ने भी इजरायल का साथ दिया, लेकिन खामेनेई ने ऐसा खेल किया कि दोनों की टेंशन अब भी जस की तस बनी हुई है।

400 किलो यूरेनियम बचा ले गया ईरान

एबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान 400 किलोग्राम यूरेनियम सुरक्षित कर ले गया है। इसे लेकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी कहा कि ईरान का 400 KG यूरेनियम कहां चला गया इसका कोई हिसाब नहीं है। वेंस की मानें तो जितना यूरेनियम गायब है उससे 10 परमाणु बम बनाए जा सकते हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी इजरायली अधिकारियों के हवाले से की गई एक रिपोर्ट में लिखा है कि ईरान ने हमलों से पहले ही 400 किलो यूरेनियम को किसी गुप्त जगह पर शिफ्ट कर दिया था। इन रिपोर्ट्स में किए गए दावे अगर सच है तो खामेनेई ने वाकई में बड़ा खेल कर दिया है।

हमले के बाद नहीं दिखाई दिए ट्रक

अमेरिकी हमलों से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें भी सामने आई हैं। हमलों से पहले फोर्डो परमाणु स्थल की सैटेलाइट तस्वीरों में प्लांट के बाहर 16 ट्रक दिखाई दे रहे थे। फोर्डो परमाणु स्थल पहाड़ों के अंदर 300 फीट गहराई में बना है। अमेरिकी हमले के बाद सामने आई तस्वीरों में ये ट्रक दिखाई नहीं दे रहे हैं।

गुप्त होता है परमाणु मिशन, फिर भी लीक होती है इन्फॉर्मेशन, कौन करता है निगरानी?

हमले से पहले दिख रहे ट्रक हमले के बाद कहां गए, यह सवाल अमेरिका और इजरायल के लिए तनाव का विषय बना हुआ है। इसराइल और अमेरिका को भरोसा है कि ईरान ने हमले से पहले यूरेनियम को ईरान की प्राचीन राजधानी इस्फ़हान में एक भूमिगत सुविधा में स्थानांतरित कर दिया था।

एक हफ्ते पहले दिखा था यूरेनियम भंडार

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि इसराइली हमले से एक सप्ताह पहले यूरेनियम के भंडार देखे गए थे। उन्होंने तत्काल निरीक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बढ़ते सैन्य तनाव इस आवश्यक कार्य में बाधा डाल रहे हैं, तथा ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने की कूटनीतिक संभावनाएं कमजोर हो रही हैं।

Iran to make 10 atomic bombs khamenei move shocks us israel

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2025 | 05:27 PM

Topics:  

  • Benjamin Netanyahu
  • Donald Trump
  • Iran
  • Israel Iran Tension
  • JD Vance

सम्बंधित ख़बरें

1

विशेष: अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर नोबेल मैनिया अटैक, किसी को धमकाते हैं, किसी को पुचकारते

2

कुछ बड़ा होने वाला है… US में बढ़ाई जा रही सेना, राष्ट्रपति के आदेश पर नेशनल गार्ड की बड़ी तैनाती

3

ट्रंप ने क्यों लगाया भारत पर 50% टैरिफ? व्हाइट हाउस ने किया असली कनेक्शन का खुलासा

4

बुडापेस्ट में ट्रिपल टॉक! एक साथ होंगे ट्रंप, जेलेंस्की-पुतिन, US सीक्रेट सर्विस ने शुरू की तैयारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.