ट्रंप के पास अब कोई चारा नहीं...अमेरिका के साथ युद्ध समाप्त करने तैयार ईरान, कतर के हाथों भेजी शर्तों की लिस्ट

US-Iran War: ईरान ने अमेरिका के साथ जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए कतर के जरिए सात शर्तें भेजी हैं। सुरक्षा परिषद प्रमुख मोहसेन रेजाई ने कहा कि अमेरिका को शांति वार्ता के लिए शर्तें माननी होंगी।
Iran Seven Conditions for Peace
ईरान ने अमेरिका से युद्ध समाप्त करने के लिए सात शर्तें भेजी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Iran Seven Conditions for Peace: ईरान ने मध्य-एशिया में अमेरिका के साथ जारी युद्ध समाप्त करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। तेहरान ने कतर के जरिए अमेरिका को सात शर्तें भेजी हैं। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख मोहसेन रेजाई ने कहा कि हमने युद्ध समाप्त करने की शर्ते वॉशिंगटन (डीसी) को भेज दी हैं। 

मोहसेन रेजाई ने शनिवार को कहा कि ईरान ने अमेरिका को युद्ध समाप्त करने के लिए अपनी शर्तें बता दी हैं। अब उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति के जवाब का इंतजार है। अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी 2026 से लगातार जंग जारी है। इसमें अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों घायल हैं। 

बातचीत के लिए माननी होगी शर्तें: मोहसेन रेजाई

मोहसेन रेजाई ने रविवार तड़के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि किसी भी वार्ता को शुरू करने के लिए ईरान की सात शर्तें अमेरिकी सरकार को बता दी गई हैं। तेहरान का संदेश स्पष्ट और बिना किसी शक के है, यदि वॉशिंगटन उस दलदल से बाहर निकलना चाहता है जिसे उसने खुद बनाया है और उसमें और नहीं उलझना चाहता है, तो उसके पास ईरान के हक और उसकी शर्तें मानने के अलावा कोई चारा नहीं है।

इससे पहले उन्होंने शनिवार को अल जजीरा को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि शर्तों में सभी मोर्चों पर जंग खत्म करना, ईरान से जब्त की गई संपत्ति को छोड़ना और ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी खत्म करना शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान चाहता है कि यमन और सऊदी अरब के बीच चल रही लड़ाई खत्म हो जाए।

Iran Seven Conditions for Peace
बलूचिस्तान में फिर भड़की हिंसा, पाकिस्तानी सेना की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 5 उग्रवादी मारे गए

हम एक और युद्ध के लिए तैयार

मोहसेन रेजाई ने अल जजीरा को बताया कि, हम इस मामले में  कतर के संपर्क में है, जिसने युद्ध खत्म करने के उद्देश्य से वॉशिंगटन को हमारी शर्तें बता दी थीं। हम राष्ट्रपति ट्रंप के जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन शर्तों को मानना ​​वॉशिंगटन के फायदे में है। ट्रंप की धमकियों से कोई नतीजा नहीं निकलेगा। हम एक और युद्ध के लिए तैयार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि तेहरान इस युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए एक नई रणनीति के तहत काम कर रहा है।