नेतन्याहू को जहन्नुम में भेजेंगे... मोहसेन रेजाई ने इजरायल को दी खुली धमकी, बोले- बेरूत हमारी रेड लाइन

Mohsen Rezaee Warns Netanyahu: ईरानी जनरल मोहसेन रेजाई ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी को लेकर अमेरिका और इजरायल को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि नया हमला हुआ तो इसे युद्ध माना जाएगा।
Mohsen Rezaee Warns Netanyahu
ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मेजर जनरल मोहसेन रेजाई(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mohsen Rezaee on Strait of Hormuz Blockade: ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मेजर जनरल मोहसेन रेजाई ने अमेरिका और इजरायल को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जारी नाकेबंदी को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर नाकेबंदी जारी रही और अमेरिका और इजरायल कोई नया हमला करते हैं, तो यह एक नए युद्ध का ऐलान होगा। जिसके गंभीर परिणाम होंगे। रेजाई ने हाल ही में हिजबुल्लाह से अल-मनार को दिए  इंटरव्यू में यह बयान दिया। 

ईरानी न्यूज एजेंसी IRIB की रिपोर्ट के मुताबिक, रेजाई ने कहा कि तेहरान जायोनी शासन के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जहन्नुम में भेज देगा। उन्होंने दावा किया कि इजराइली प्रधानमंत्री के कामों ने जायोनी शासन के अंत को करीब ला दिया है।

नेतन्याहू को जहन्नुम में भेज देंगे

IRIB के मुताबिक, जनरल मोहसेन रेजाई ने कहा कि  हम इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जहन्नुम में भेज देंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नेतन्याहू ने दुनिया के सामने ईरान की गलत छवि पेश करने की कोशिश की और डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की हत्या की ईरानी साजिश के बारे में गलत जानकारी फैलाई है। रेजाई ने दावा किया कि इन रिपोर्टों ने अमेरिकी राष्ट्रपति को डरा दिया और उनके फैसले लेने में रुकावट डाली थी।

उन्होंने नेतन्याहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि, इजरायली प्रधानमंत्री ने ट्रंप को डरा और ईरानी साजिश के बारे में झूठी खबर फैलाकर उनके फैसले लेने में रुकावट डाली है। रेजाई ने दावा किया डोनाल्ड ट्रंप इतने डर गए थे कि वह एक फूड ट्रक वर्कर की तरह घूम रहे थे। उन्होंने कहा ईरान अपने अधिकारों के लिए लड़ता रहेगा, फिर चाहे कुछ भी हो। 

भविष्य का कोई भी हमला युद्ध का ऐलान 

 रेजाई ने लेबनान के साथ इजरायल की जंग को लेकर कहा कि दहियाह और बेरूत हमारी रेड लाइन्स है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इजरायल की ओर से भविष्य में किए गए किसी भी हमले को युद्ध का ऐलान माना जाएगा। रेजाई ने आगे कहा, हम पूरी गंभीरता से स्थिति पर नजर रख रहे हैं। इजरायल को लेबनान में कब्जे वाले इलाकों से पीछे हटाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। यदि संघर्ष फिर से शुरू होता है, तो हम खुद को एक नए दौर के लिए तैयार कर रहे हैं। 

ईरानी जनरल ने कहा कि अमेरिका का आर्थिक दबाव की ओर झुकाव सैन्य हमलों की अक्षमता को दिखाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान इस क्षेत्र में अमेरिकी आर्थिक हितों को निशाना बनाकर किसी भी बढ़ते तनाव का जवाब देगा। रेजाई ने इसके साथ ही ईरान के तेल व्यापार को लेकर दावा किया कि युद्धविराम के दौरान तेहरान ने 70 मिलियन से 80 मिलियन बैरल तेल एक्सपोर्ट किया था।

Mohsen Rezaee Warns Netanyahu
ईरान से 119 मिलियन डॉलर का तेल सौदा पड़ा भारी, ट्रंप प्रशासन ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाया बैन

नाकेबंदी से होगा गंभीर टकराव

मोहसेन रेजाई ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और ईरान पर आर्थिक प्रतिबंधों पर अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि नाकेबंदी जारी रखने का मतलब है गंभीर टकराव। हमने युद्धविराम के दौरान 80 मिलियन बैरल तेल एक्सपोर्ट किया। अगर नाकेबंदी जारी रहती है, तो हम 100 प्रतिशत अमेरिकी आर्थिक हितों को, पूरी तेजी और ताकत से निशाना बनाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com