-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Iran Russia To Sign Nuclear Deal While Un Mulls New Sanctions
ट्रंप के दो बड़े दुश्मन हुए एक, ईरान ने रूस के साथ कर लिया बड़ा परमाणु समझौता, UN नाराज
- Written By: अक्षय साहू
Iran News: ईरान और रूस एक बड़े परमाणु समझौते के करीब हैं। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब संयुक्त राष्ट्र ईरान पर प्रतिबंधों को फिर से लागू करने पर विचार कर रहा है।

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी (फोटो- सोशल मीडिया)
Iran-Russia Nuclear Deal: ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी बातचीत के लिए रूस की राजधानी मास्को पहुँच गए हैं। जहां वो रूस के साथ एक बड़ा परमाणु समझौता कर सकते हैं। यह जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया ने सोमवार को दी।
ईरान और रूस के बीच यह समझौता ऐसे समय में होने जा रहा है, जब संयुक्त राष्ट्र इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगाए जाएँ, क्योंकि उस पर संदेह है कि वह परमाणु समझौते का पालन नहीं कर रहा है।
अमेरिका और यूरोपीय देश खिलाफ
शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान पर लगे प्रतिबंधों को हमेशा के लिए हटाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इस प्रस्ताव को रूस और चीन ने समर्थन दिया, लेकिन ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने इसका विरोध किया और प्रतिबंधों को वापस लाने की कोशिश की। यूरोपीय देशों के अलावा अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान के परमाणु कार्यक्रम को दुनिया के लिए बड़ा खतरा बताते आया है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
वहीं, यूरोपीय देश आरोप लगाते हैं कि ईरान 2015 में हुए उस समझौते का पालन नहीं कर रहा, जिसका उद्देश्य था कि वह परमाणु हथियार न बनाए। लेकिन ईरान का कहना है कि उसका इरादा सिर्फ शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा का है। रूस भी इसी बात का समर्थन करता है।
इस्लामी ने बताया कि रूस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे, जिनमें आठ नए परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाने की योजना भी शामिल है। ईरान 2040 तक 20 गीगावाट परमाणु ऊर्जा पैदा करना चाहता है।
बिजली संकट से जूझ रहा ईरान
ईरान के पास फिलहाल एक ही परमाणु संयंत्र है, जो बुशहर शहर में है। इसे रूस ने बनाया है और इसकी क्षमता 1 गीगावाट है। गर्मियों जैसे समय में ईरान को अक्सर बिजली की कमी का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में शुरू हुआ विद्रोह, शहबाज-मुनीर भागे अमेरिका, मासूमों पर हमले से मचा बवाल!
ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने यह प्रस्ताव रखा है कि अगर ईरान अंतरराष्ट्रीय परमाणु निरीक्षकों को फिर से परमाणु ठिकानों की जांच करने दे और अमेरिका से बातचीत करे, तो प्रतिबंधों को 6 महीने के लिए रोका जा सकता है। अगर 27 सितंबर तक कोई समझौता नहीं होता, तो सभी पुराने संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध अपने आप फिर से लागू हो जाएंगे।
Iran russia to sign nuclear deal while un mulls new sanctions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 06:01 PMमहाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














