ईरान के राष्ट्रपति करेंगे रूस की यात्रा, पुतिन के साथ बढ़ाएंगे दोस्ती का हाथ
ईरान के राष्ट्रपति इस सप्ताह रूस का दौरा करेंगे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने ईरानी समकक्ष की मेजबानी करेंगे। इस मौके पर मॉस्को और तेहरान के बीच व्यापक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर होगा।
- Written By: साक्षी सिंह
तस्वीर में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
मॉस्को: ईरान के राष्ट्रपति इस सप्ताह रूस का दौरा करेंगे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने ईरानी समकक्ष की मेजबानी करेंगे। इस मौके पर मॉस्को और तेहरान के बीच व्यापक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर होगा। रूसी राष्ट्रपति के सरकारी आवास क्रेमलिन ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।
क्रेमलिन ने कहा कि शुक्रवार को ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की मॉस्को यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसमें कहा गया है कि दोनों नेता परिवहन, रसद और मानवीय क्षेत्रों में व्यापार एवं सहयोग के विस्तार की योजनाओं के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंडे से संबंधित गंभीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Israel Blast: बेइत शेमेश स्थित टोमर टेस्टिंग ग्राउंड में भयंकर विस्फोट, आसमान में छाया काला धुआं
ट्रंप के जाते ही पुतिन की एंट्री! 19 मई को बीजिंग में सजेगा ‘दो दोस्तों’ का दरबार; आखिर क्या है मुद्दा?
जहाज हादसे पर जयशंकर के कड़े रुख के बाद झुका ईरान! Hormuz Strait को लेकर भारत को दिया सुरक्षा का नया वादा
Trump China Deal: ट्रंप-जिनपिंग में बड़ी डील, ईरान को हथियार नहीं देगा चीन और खरीदेगा 200 बोइंग विमान
यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने ईरान पर आरोप लगाया है कि उसने यूक्रेन में युद्ध के दौरान इस्तेमाल के लिए मॉस्को को सैकड़ों विस्फोटक ड्रोन प्रदान किये हैं। रूस में उनके उत्पादन शुरू करने में मदद करने का आरोप लगाया है।
पेजेशकियन अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से तीन दिन पहले मॉस्को का दौरा करेंगे। ट्रंप ने यूक्रेन पर शांति समझौते के लिए मध्यस्थता करने का वादा किया है।
