Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पड़ोसियों पर हमले न करने वाले बयान से पलटे पेजेशकियान, अमेरिका को जमकर कोसा, बोले- नहीं देंगे एक इंच जमीन

US-Iran War: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा कि उनका बयान गलत समझा गया, पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते जरूरी हैं, हमले जारी नहीं करना चाहते, लेकिन जवाब देने को मजबूर हैं।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Mar 08, 2026 | 01:03 PM

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Iran Masoud Pezeshkian Apology IRGC: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने हाल ही में दिए गए अपने बयान को लेकर स्पष्ट किया है कि उनका मतलब गलत समझा गया। मसूद ने खाड़ी देशों पर हमलों को रोकने और उनसे माफी मांगने के संदर्भ में जो बयान दिया था, उसे लेकर उनका कहना है कि दुश्मन इसे गलत अर्थ देने की कोशिश कर रहा है। 

मसूद पेजेश्कियान ने रविवार को कहा, “हमने हमेशा पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्तों की आवश्यकता पर जोर दिया है। हम हमलों का जवाब देने के लिए मजबूर हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम किसी पड़ोसी देश के साथ झगड़ा करना चाहते हैं।”

पहले कहा था नहीं करेंगे पड़ोसियों पर हमला

शनिवार को एक टेलीविजन संदेश में मसूद ने कहा था कि उन्हें उन पड़ोसी देशों से माफी मांगनी चाहिए जिन पर हमले हुए हैं। उनका यह भी कहना था कि ईरान अब तब तक हमला नहीं करेगा जब तक उस तरफ से कोई अटैक नहीं होता। लेकिन इस बयान के बाद ईरानी सेना और IRGC ने इसे स्वीकार नहीं किया और हमले जारी रखे। राष्ट्रपति के इस कदम पर तेहरान में काफी आलोचना हुई और इसे उनके दबाव में झुकने के रूप में देखा गया।

सम्बंधित ख़बरें

ट्रंप अपनी कब्र में ले जाएंगे…सरेंडर के सवाल पर भड़के ईरानी राष्ट्रपति, बोले- जवाबी कार्रवाई से हिचक नहीं

बांग्लादेश के कोमिल्ला में मंदिर के पास बम धमाका: पुजारी समेत तीन लोग घायल, इलाके में दहशत का माहौल

नेपाल में बालेन शाह की आंधी, पर बांग्लादेश में छात्र आंदोलन क्यों रहा बेअसर? 

‘केवल माहौल बनाने के लिए…’, आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले को लेकर आया शंकराचार्य का बयान, कही ये बात

ईरानी ज्यूडिशियरी चीफ और IRGC के वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। सेना की ओर से जारी हमलों ने ईरानी शासन में दो धड़े होने और राष्ट्रपति पर दबाव की स्थिति को उजागर किया। इस बीच, राष्ट्रपति ने अपने बयान की व्याख्या करते हुए कहा कि इसे गलत समझा गया और उनका उद्देश्य पड़ोसियों के साथ तनाव बढ़ाना नहीं था।

1,500 से अधिक लोगों की मौत

28 फरवरी से इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए हैं। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल के अलावा खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। सऊदी अरब, कुवैत, कतर, यूएई और बहरीन में हमले हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता फैल गई। ईरान के भीतर भी इस रणनीति को लेकर एकरूपता नहीं है।

यह भी पढ़ें: UAE में रह रहे भारतीयों के लिए जरूरी खबर… दूतावास ने जारी की नई सुरक्षा एडवाइजरी और सख्त नियम

इन हमलों में ईरान को भारी जनहानि और आर्थिक नुकसान हुआ है। एक हफ्ते की लड़ाई में करोड़ों डॉलर की संपत्तियां तबाह हो चुकी हैं। इसके साथ ही 1,500 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जिसमें 165 स्कूली बच्चियां भी शामिल हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने क्षेत्रीय राजनीति और ईरानी नेतृत्व में गहरे मतभेदों को उजागर किया है। 

Iran president pezeshkian clarifies apology remarks misinterpreted gulf states

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 08, 2026 | 01:03 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • IRGC
  • Israel
  • Israel Iran Tension
  • Latest News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.