- Hindi News »
- World »
- Iran Military Mocks Donald Trump Peace Talks Claim Update
हार को डील का नाम न दें अमेरिका…ईरानी सेना ने उड़ाया डोनाल्ड ट्रंप का मजाक! बातचीत के दावे को बताया झूठा
US-Iran War: ईरानी सेना ने डोनाल्ड ट्रंप के 'सार्थक बातचीत' के दावे को मजाक बताया है। इब्राहिम जोल्फागरी ने कहा कि अमेरिका से कोई समझौता नहीं होगा, जबकि चीन ने शांति की अपील की।
- Written By: अक्षय साहू

डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Iran Military Mock Donald Trump: ईरान की सेना ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे का मजाक उड़ाया, जिसमें उन्होंने ईरान के साथ “सार्थक और अच्छी बातचीत” होने की बात कही थी। ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ 2 दिनों तक अच्छी बातचीत हुई और इसलिए अगले 5 दिनों के लिए हम ईरान पर कोई हमला नहीं करेंगे। लेकिन ईरानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोल्फागरी ने बुधवार को इसे केवल अमेरिकी “खुद से की जाने वाली बातचीत” बताया और अमेरिकी प्रयासों का मजाक उड़ाया।
जोल्फागरी ने सरकारी टीवी पर एक रिकॉर्डेड वीडियो में कहा, “जिस रणनीतिक शक्ति की आप बात करते थे, वह अब रणनीति असफलता में बदल चुकी है। जो खुद को वैश्विक महाशक्ति बताता है, अगर वह इस उलझन से बाहर निकल सकता तो अब तक निकल चुका होता।” उन्होंने आगे चेतावनी दी कि अमेरिका अपनी हार को समझौते का रूप न दे और उनके खोखले वादों का दौर खत्म हो चुका है।
अमेरिका से नहीं होगी कोई समझौता
जोल्फागरी ने ट्रंप प्रशासन द्वारा पाकिस्तान के माध्यम से भेजे गए 15 सूत्री युद्धविराम प्रस्ताव के कुछ ही देर बाद कहा, “हमारा पहला और आखिरी शब्द शुरू से एक ही रहा है और आगे भी वैसा ही रहेगा। हमारे जैसे लोग आपके जैसे लोगों से कभी समझौता नहीं करेंगे। न अब, न कभी।” इसी बीच, चीन ने अमेरिका और ईरान दोनों से अपील की है कि वे मामले को शांति से हल करें।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप के इशारे पर चौधरी बनने चले थे शहबाज, ईरान ने होर्मुज से लौटाया 6850 टन सामान से लदा जहाज, बोलती बंद
‘आंख के बदले लेंगे सिर…’, ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को सीधी धमकी, कहा- दलदल से निकलने का समय खत्म
Meta पर फूटा अमेरिकी कोर्ट का गुस्सा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ के आरोप में लगा 3100 करोड़ का जुर्माना
ट्रंप के ऐलान से पहले तेल पर 5440 करोड़ रुपये का सट्टा, कच्चा तेल धड़ाम और शेयर बाजार में आया उछाल
JUST IN: 🇮🇷🇺🇸 Iran send message to US President Trump “Has the level of your own conflicts reached the stage of negotiating with yourselves?” pic.twitter.com/5Sx8MAYsl2 — BRICS News (@BRICSinfo) March 25, 2026
इजरायल पर ईरान के हमले जारी
इसके अलावा, लेबनान सीमा के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार कई शहरों में रॉकेट चेतावनी और संदिग्ध ड्रोन अलर्ट सायरन बजाए गए। यह अलर्ट मुख्य रूप से हिजबुल्लाह के संभावित हमले को देखते हुए जारी किया गया। स्थानीय लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए, जबकि सुरक्षा बल स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं और लोगों से सतर्क रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘आंख के बदले लेंगे सिर…’, ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को सीधी धमकी, कहा- दलदल से निकलने का समय खत्म
डोनाल्ड ट्रंप ने शांति स्थापित करने की अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। वार्ता में उन्होंने मिडिल ईस्ट में शांति कायम करने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित और खुला रखने पर जोर दिया।
Iran military mocks donald trump peace talks claim update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
धुले की प्याज मंडियों पर अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर, निर्यात ठप होने से कीमतें गिरीं; किसानों की बढ़ी चिंता
Mar 25, 2026 | 01:32 PMनागपुर में राम नवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, नितिन गडकरी और फडणवीस करेंगे पहली आरती, जानें पूरा रूट
Mar 25, 2026 | 01:27 PMमुंबई में मौत के ‘नर्सिंग होम’! YouTube देख कर डॉक्टर कर रहे इलाज, 23 साल के युवक की मौत से हड़कंप
Mar 25, 2026 | 01:26 PMअसम चुनाव: अहोम साम्राज्य की राजधानी में सियासी संग्राम, कांग्रेस-रायजोर दल का गठबंधन बनेगा भाजपा की चुनौती?
Mar 25, 2026 | 01:23 PMट्रंप के इशारे पर चौधरी बनने चले थे शहबाज, ईरान ने होर्मुज से लौटाया 6850 टन सामान से लदा जहाज, बोलती बंद
Mar 25, 2026 | 01:21 PMनागपुर में फैला बर्ड फ्लू का खतरा! सेमिनरी हिल्स में मिला जानलेवा H5N1 वायरस, अलर्ट पर पूरा शहर
Mar 25, 2026 | 01:15 PMनासिक: महात्मा फुले उद्यान की बदहाल हालत पर नागरिकों की आवाज, जयंती से पहले सुधार की मांग
Mar 25, 2026 | 01:13 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के पेट्रोल पंपों गाड़ियों की लगी लंबी-लंबी कतारें, क्या खत्म हो गया स्टॉक? VIDEO में देखें पूरी सच्चाई
Mar 25, 2026 | 12:50 PM
‘मेरे खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश’, इंटरव्यू में भावुक हुए बृजभूषण शरण सिंह; ‘दबदबे’ पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
Mar 24, 2026 | 10:05 PM
‘यह बांग्लादेश नहीं, हिंदुओं का देश है’, गैस एजेंसी मालिक को धमकाते हिंदु रक्षा दल नेता का वीडियो वायरल
Mar 24, 2026 | 09:59 PM
‘धुरंधर 2’ देखने गई बेटी से की छेड़छाड़, तो पिता ने बीच सड़क पर मनचले को बना दिया विलेन; जमकर हुई कुटाई- VIDEO
Mar 24, 2026 | 09:52 PM
विदेशी मेहमान को अश्लील शब्द सिखा रहा था ऑटो चालक; ‘पिंक सिटी’ को शर्मसार करने वाला मोहम्मद सोहेल गिरफ्तार
Mar 24, 2026 | 09:47 PM
25 मार्च को कोलकाता में धमाका: ओवैसी और कबीर की जोड़ी तोड़ेगी TMC का किला, जानें पूरा प्लान
Mar 24, 2026 | 01:53 PM













