Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जल्द ईरान छोड़ें भारतीय… भारत सरकार ने जारी किया ‘इमरजेंसी अलर्ट’, यात्रा न करने की भी सलाह

Indian Embassy Advisory Leave Iran: ईरान और इजरायल के बीच जंग शुरू होने के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है। नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी गई है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 08, 2026 | 02:30 PM

ईरान में हमले के बाद भारतीयों के लिए सरकार ने जारी किया अलर्ट,

Follow Us
Follow Us:

Indian Embassy Advisory Leave Iran After Israeli Attacks: ईरान-इजरायल के बीच युद्धविराम पूरी तरह से टूट चुका है। सोमवार, 8 जून 2026 को दोनों देशों के बीच नए सिरे से शुरू हुई सीधी सैन्य कार्रवाई के बाद भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी भारतीयों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सख्त हिदायत दी है।

भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास का अलर्ट

तेहरान में भारतीय दूतावास द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि क्षेत्र में हालिया घटनाक्रमों और तेजी से बिगड़ते सुरक्षा हालातों को देखते हुए, कोई भी भारतीय नागरिक फिलहाल ईरान की यात्रा न करे।

दूतावास ने कहा है, ‘जो भारतीय नागरिक वर्तमान में ईरान में रह रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह तुरंत देश से बाहर निकलें’। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब रविवार देर रात से शुरू हुए मिसाइल हमलों ने पूरे क्षेत्र में युद्ध का माहौल बना दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

इजरायली मिसाइलों ने उड़ाया ईरान का पेट्रोकेमिकल प्लांट; हमले के बाद नेतन्याहू ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, सामने आई डराने वाली तस्वीरें

Alert! धरती की ओर बढ़ रहा है सूरज का महातूफान, भारत समेत दुनिया भर में सोमवार को दिखेगा असर; कितना बड़ा है खतरा

‘नेतन्याहू के हाथ में कुछ नहीं…’ इजरायल-ईरान जंग के बीच ट्रंप के सख्त तेवर, बोले- तेहरान से डील US करेगा

pic.twitter.com/jWFDrdsAlz — India in Iran (@India_in_Iran) June 8, 2026

ईरान और इजरायल के बीच सीधी भिड़ंत

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता के नतीजों से पहले ही रविवार रात ईरान ने इजरायल पर बड़ा हमला कर दिया। ईरान का दावा है कि उसने लेबनान पर हालिया इजरायली हमलों के जवाब में यह मिसाइल कार्रवाई की है।

इसके कुछ ही घंटों बाद, सोमवार तड़के इजरायल ने भी कड़ा पलटवार किया और तेहरान सहित ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों पर भीषण हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और गहरा गया है और एक पूर्ण युद्ध का खतरा मंडराने लगा है।

धमाकों से दहला ईरान

ईरानी सरकारी टेलीविजन के अनुसार, सोमवार सुबह तेहरान, इस्फहान, करज और तबरीज जैसे प्रमुख शहरों में शक्तिशाली धमाकों की आवाजें सुनी गईं। तेहरान के पश्चिमी हिस्से में रहने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने कम से कम एक बड़े विस्फोट की पुष्टि की है, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

इजरायली हमलों के मद्देनजर, ईरान ने सुरक्षा कारणों से तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के पूरे हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। ईरान के अर्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड‘ (IRGC) ने यह भी जानकारी दी है कि इजरायल ने सोमवार सुबह के हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया है।

यह भी पढ़ें:- इजरायली मिसाइलों ने उड़ाया ईरान का पेट्रोकेमिकल प्लांट; हमले के बाद नेतन्याहू ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

दूतावासों के संपर्क में भारत सरकार

मौजूदा हालात को देखते हुए भारत सरकार लगातार तेहरान और तेल अवीव में अपने दूतावासों के संपर्क में है। पश्चिम एशिया में भारतीय प्रवासियों की एक बड़ी संख्या निवास करती है, इसलिए सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। दूतावास ने भारतीयों से संयम बरतने और स्थानीय अधिकारियों के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि संघर्ष और बढ़ता है, तो आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके गहरे प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

Iran israel war indian embassy advisory leave iran alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2026 | 02:30 PM

Topics:  

  • Indian Embassy
  • Israel Iran Tension
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.