ईरान का बड़ा दावा! F-35 गिराने के बाद रेस्क्यू करने आए अमेरिकी हेलिकॉप्टर भी जमींदोज, गिरफ्त में US पायलट
Iran US F35 Shot Down: ईरान ने अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराने और पायलट को हिरासत में लेने का सनसनीखेज दावा किया है। पायलट को बचाने आए अमेरिकी हेलिकॉप्टरों को भी मार गिराने की खबर है।
- Written By: अमन उपाध्याय
डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
US F35 Pilot Captured Iran Claims: मध्य-पूर्व में जारी भारी तनाव के बीच ईरान ने एक ऐसा दावा किया है जिसने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। ईरान की सरकारी मीडिया और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुताबिक, ईरानी सेना ने अमेरिका के सबसे आधुनिक और शक्तिशाली F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। तेहरान का दावा है कि विमान का पायलट अब उनकी हिरासत में है और उसे बचाने के लिए भेजे गए अमेरिकी रेस्क्यू मिशन को भी नाकाम कर दिया गया है।
रेस्क्यू मिशन पर हमला
ईरान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जब अमेरिकी वायुसेना का F-35 विमान गिरा, तो उसे और उसके पायलट को बचाने के लिए अमेरिका ने एक बड़ा सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि अमेरिका ने एक C-130 मालवाहक विमान और चार ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर ईरान की सीमा के अंदर भेजे थे। ईरान की सेना ने इन विमानों की मौजूदगी को घुसपैठ करार देते हुए उन पर हमला कर दिया और उन्हें मार गिराने का दावा किया है।
पायलट की स्थिति पर सस्पेंस बरकरार
तस्नीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, F-35 जेट को निशाना बनाए जाने के बाद पायलट ने खुद को इजेक्ट कर लिया था और वह ईरान की जमीन पर उतरा। फिलहाल पायलट की स्थिति को लेकर विरोधाभासी खबरें सामने आ रही हैं। जहां कुछ ईरानी सूत्र कह रहे हैं कि पायलट को जिंदा पकड़ लिया गया है, वहीं ईरान के सरकारी मीडिया ‘प्रेस टीवी’ और ‘IRIB’ का कहना है कि विमान के जमीन से टकराते समय इतना जोरदार धमाका हुआ कि पायलट के बचने की संभावना बहुत कम है।
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
Another enemy F-35 hit and downed by our #indigenous defence systems. Iran is a force to be reckoned with.#Iran#F35#War pic.twitter.com/q1DhkTXrm3 — Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) April 3, 2026
स्वदेशी रक्षा प्रणाली का पराक्रम
ईरान के खतम अल-अंबिया मिलिट्री हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने गर्व से घोषणा की कि यह दूसरी बार है जब उन्होंने अमेरिकी F-35 को मार गिराया है। यह कार्रवाई मध्य ईरान के आसमान में IRGC की नई और पूरी तरह से स्वदेशी एयर डिफेंस प्रणाली के जरिए की गई। हालांकि, कुछ तुर्की मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि गिराया गया विमान F-35 न होकर अमेरिका का F-15E स्ट्राइक ईगल भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें:- Explainer: हर महीने एक बड़ा अफसर OUT! ट्रंप के फैसलों से US आर्मी में मची हलचल; क्या खतरे में है सुपरपावर?
दोनों देशों में बढ़ता तनाव
ईरान-अमेरिका के बीच यह टकराव नया नहीं है। इससे पहले 19 मार्च को भी ईरान ने एक F-35 को निशाना बनाने का दावा किया था, हालांकि उस समय अमेरिकी मीडिया ने इसे इमरजेंसी लैंडिंग बताया था। ईरान का यह भी दावा है कि उसने हाल के महीनों में अमेरिका और इजराइल के 125 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए हैं। फिलहाल अमेरिका ने इस ताजा घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन इस घटना ने वैश्विक स्तर पर युद्ध की आशंका को और गहरा कर दिया है।
