Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तीन की मौत, 68 घायल: ईरान ने यूएई पर दागी 186 मिसाइल और 812 ड्रोन; अधिकांश हमलों को एयर डिफेंस ने किया नाकाम

Iran missile strike on UAE: यूएई पर ईरान के 186 मिसाइल और 812 ड्रोन हमले में अधिकांश को एयर डिफेंस ने नाकाम किया। तीन लोगों की मौत, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर भी हमला।

  • Written By: नवभारत डेस्क | Edited By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 03, 2026 | 07:46 PM

एयर स्ट्राइक (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Iran fires 186 missiles and 812 drones: यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ईरान ने अब तक देश पर 186 मिसाइल और 812 ड्रोन दागे हैं। मंत्रालय ने दावा किया कि अधिकतर हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। डिफेंस प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अब्दुल नासिर मोहम्मद अल-हुमैदी ने बताया कि 186 मिसाइलों में से 172 को इंटरसेप्ट कर नष्ट किया गया, जबकि 13 मिसाइलें समुद्र में गिर गईं। एक मिसाइल यूएई की सीमा के भीतर आ गिरी।

इसके अलावा, 812 ईरानी ड्रोन की निगरानी की गई, जिनमें से 755 को इंटरसेप्ट कर मार गिराया गया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सतर्क है और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। एयर डिफेंस ने यूएई की ओर उड़ाए गए 812 ईरानी ड्रोन का भी पता लगाया, जिनमें से 57 देश की सीमा में गिरे। एयर डिफेंस ने आठ क्रूज मिसाइलों का भी पता लगाया और उन्हें नष्ट कर दिया।

तीन लोगों की मौत

प्रवक्ता ने कहा कि लड़ाई शुरू होने के बाद से यूएई में कुल तीन लोग मारे गए हैं। मामूली रूप से जख्मी होने के 68 मामले सामने आए हैं और रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को भी मामूली से मध्यम नुकसान पहुंचा है। मंगलवार को रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला भी सुर्खियों में रहा, जहां ड्रोन हमला किया गया जिससे इमारत के एक हिस्से में आग लग गई। इसके बाद सऊदी अरब किंगडम ने एक बयान जारी कर इसकी सख्त निंदा की। उन्होंने इसे कायराना हरकत और अंतरराष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन करार दिया।

सम्बंधित ख़बरें

Middle East Crisis: दुबई से मुंबई लौटे लोगों ने सुनाई आपबीती, बताया कैसा रहा भारत वापसी का उनका सफर

खामेनेई की मौत के बाद क्यों भड़का कश्मीर? तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, रास्ते सील, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच आदित्य ठाकरे को याद आए मनमोहन सिंह, मोदी सरकार से अर्थव्यवस्था पर मांगा स्पष्टीकरण

मंदाना करीमी ने कहा अलविदा इंडिया, बोले- मेरी आवाज यहां नहीं सुनी जाएगी, फैंस हुए हैरान

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट की जंग से बौखलाया पाकिस्तान, चीन की रिफाइनरी ठप; लेबनान में इजराइली सेना ने कब्जा किया

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक बयान साझा किया, जिसमें लिखा कि वह इमारत को निशाना बनाकर किए गए ईरान के हमले की सख्त शब्दों में निंदा करता है। इसमें आगे लिखा है कि देश इसे कायरतापूर्ण हमला मानता है, जो 1949 के जिनेवा कन्वेंशन और 1961 के वियना कन्वेंशन ऑन डिप्लोमैटिक रिलेशंस समेत सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों और कानूनों का खुलेआम उल्लंघन है।

सऊदी के मुताबिक, वो तेहरान को बता चुका है कि ईरान पर हमला करने के लिए वो अपने एयरस्पेस या इलाके का इस्तेमाल नहीं करने देगा। बावजूद इसके, ऐसे हमले किए जा रहे हैं। इससे इलाके में तनाव और बढ़ेगा।

Iran attacks uae 186 missiles 812 drones

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 03, 2026 | 07:28 PM

Topics:  

  • Iran
  • Israel Iran Tension
  • UAE
  • US Iran Tensions

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.