- Hindi News »
- World »
- Indian Student Hrithik Reddy Dies Germany Apartment Fire Jump Berlin 2026
जर्मनी में भारतीय छात्र की दर्दनाक मौत: बिल्डिंग में आग लगने के बाद Hrithik Reddy ने लगा दी छलांग
Germany Student Death: जर्मनी में भारतीय छात्र रितिक रेड्डी की बिल्डिंग में आग लगने के बाद छलांग लगाने से मौत हो गई। तेलंगाना का यह छात्र संक्रांति पर घर आने वाला था लेकिन यह दर्दनाक हादसा हो गया।
- Written By: प्रिया सिंह

भारतीय छात्र रितिक रेड्डी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Indian Student Dies Germany Fire 2026: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में नए साल के पहले ही दिन एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां तेलंगाना के रहने वाले 25 वर्षीय भारतीय छात्र रितिक रेड्डी की भीषण आग की चपेट में आने से मौत हो गई। रितिक अपने अपार्टमेंट में लगी आग और दम घोंटने वाले धुएं से बचने के लिए ऊपरी मंजिल से कूद गए थे, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। संक्रांति के त्योहार पर जिस बेटे के घर लौटने का इंतजार परिवार कर रहा था, अब उसकी मौत की खबर ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।
ऊपरी मंजिल से लगाई छलांग
बुधवार की रात बर्लिन स्थित रितिक के अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग भड़क उठी और देखते ही देखते काला धुआं फैल गया। अपनी जान बचाने के लिए रितिक ने घबराकर ऊंची मंजिल से नीचे छलांग लगा दी, जिसके कारण उन्हें जानलेवा चोटें आईं। अस्पताल में इलाज के दौरान रितिक ने अंतिम सांस ली, जिससे उनके उज्ज्वल भविष्य का सपना अधूरा रह गया।
सम्बंधित ख़बरें
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
हुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
अमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
22 साल के एक भारतीय ने तोड़ा मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड; बना दुनिया का सबसे युवा अरबपति, कौन हैं सूर्या मिधा?
घर लौटने का था इंतजार
रितिक रेड्डी तेलंगाना के जंगांव जिले के मल्कापुर गांव के निवासी थे और जून 2023 में MS की पढ़ाई के लिए जर्मनी गए थे। उन्होंने अपना दशहरा अवकाश टाल दिया था ताकि वह जनवरी के दूसरे सप्ताह में संक्रांति के मौके पर अपने परिवार के साथ घर पर समय बिता सकें। उनके परिवार के लिए नए साल का यह पहला दिन किसी काले साये की तरह आया जिसने उनकी खुशियां छीन लीं।
जांच और पार्थिव शरीर की मांग
जर्मनी के स्थानीय अधिकारी वर्तमान में अपार्टमेंट में आग लगने के कारणों की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। रितिक के परिजनों और मित्रों ने भारत के विदेश मंत्रालय और जर्मनी में भारतीय दूतावास से भावुक अपील की है। वे चाहते हैं कि रितिक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके पैतृक गांव मल्कापुर लाने की प्रक्रिया पूरी की जाए।
यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क के मेयर Zohran Mamdani ने जेल में बंद उमर खालिद को लिखा पत्र, कहा- हम आपके साथ हैं
क्षेत्र में शोक की लहर
जंगांव जिले के लिए यह एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी त्रासदी है, इससे पहले अमेरिका में एक अन्य छात्रा सहज रेड्डी की भी आग में मौत हो गई थी। रितिक के निधन की खबर मिलने के बाद से ही उनके गांव मल्कापुर में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले युवाओं की सुरक्षा को लेकर अब स्थानीय लोग चिंतित नजर आ रहे हैं।
Indian student hrithik reddy dies germany apartment fire jump berlin 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
May 18, 2026 | 06:38 PMभीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
May 18, 2026 | 06:38 PMधुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
May 18, 2026 | 06:37 PM“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 06:34 PMराजस्व मंत्री को कागज से हवा देने लगी महिला शहराध्यक्ष, इस व्यवहार पर चंद्रशेखर बावनकुले ने तुरंत लगाया ब्रेक
May 18, 2026 | 06:25 PMSummer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
May 18, 2026 | 06:22 PMठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
May 18, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














