मिडिल ईस्ट की जंग में एक और भारतीय की मौत…कुवैत के बिजली घर पर हमले से बढ़ा तनाव, दूतावास ने जताया शोक
Iran US War Indian: कुवैत के बिजली संयंत्र पर ईरानी हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई है। मिडिल ईस्ट संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान जा चुकी है, जिससे समुदाय में चिंता बढ़ गई है।
- Written By: अक्षय साहू
कुवैत में भारतीय नागरिक की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Indian killed in Iranian strike on Kuwait Power Plant: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच एक और भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। कुवैत के बिजली मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि देश के एक बिजली और वॉटर डिसेलिनेशन प्लांट पर हुए ईरानी हमले में एक भारतीय कर्मचारी की जान चली गई, जबकि प्लांट की एक इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, मंत्रालय की प्रवक्ता फातिमा अब्बास जवाहर हयात ने बताया कि यह हमला कुवैत के खिलाफ ईरानी आक्रामकता का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि हमले में सेवा भवन को निशाना बनाया गया, जिससे एक भारतीय कर्मचारी की मौत हुई और साइट पर मौजूद संरचना को भारी क्षति पहुंची।
भारतीय दूतावास ने जताया शोक
कुवैत में भारतीय दूतावास ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में दूतावास ने कहा कि वह पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने के लिए कुवैती अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।
सम्बंधित ख़बरें
FTA के बाद पीएम मोदी का न्यूजीलैंड दौरा, प्रवासी भारतीयों में उत्साह; बोले- यह हमारे लिए गर्व का क्षण
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में धमाके, होटल के बाहर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
धू-धू कर जल रहा पुर्तगाल! 30 हजार हेक्टेयर इलाका तबाह, सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाई
यह घटना हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में हुई एक अन्य घटना के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है, जहां अबू धाबी में एक बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट किए जाने के दौरान मलबे की चपेट में आने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी।
अब तक सात भारतीय नागरिकों की मौत
सरकार की हालिया समीक्षा बैठक के अनुसार, मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष में अब तक सात भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी थी और एक व्यक्ति लापता था। सोमवार की इस घटना के बाद मृतकों की संख्या और बढ़ गई है, जिससे भारतीय समुदाय में चिंता गहराने लगी है।
यह भी पढ़ें- ईरान को संभालने के चक्कर में औंधे मुंह गिरे पाकिस्तान के डिप्टी PM, सोशल मीडिया पर शर्मनाक VIDEO वायरल
कुवैत के ईरान पर गंभीर आरोप
इसी बीच, कुवैत ने ईरान पर क्षेत्रीय अस्थिरता फैलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कुवैत के विदेश मंत्री शेख जर्राह जाबेर अल सबा ने कहा कि क्षेत्र में जो हालात बन रहे हैं, वह ईरान के नेतृत्व में अस्थिरता फैलाने की एक व्यवस्थित कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान अराजकता और आतंकवाद को अपने प्रभाव के साधन के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। कुवैत की सेना ने भी पुष्टि की है कि ईरानी मिसाइल हमलों में उसके 10 सैनिक घायल हुए हैं। लगातार बढ़ते हमलों ने पूरे क्षेत्र में तनाव और असुरक्षा की स्थिति को और गंभीर बना दिया है।
