IMBL पार कर मछली पकड़ना पड़ा भारी, श्रीलंकाई नौसेना ने 4 भारतीय मछुआरे को पकड़ा
Indian fishermen arrest: श्रीलंकाई नौसेना ने चार भारतीय मछुआरों को उस वक्त हिरासत में ले लिया जब वे कथित रूप से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार कर श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से...
- Written By: अमन उपाध्याय
श्रीलंकाई नौसेना ने 4 भारतीय मछुआरे को पकड़ा, फोटो (सो. आईएएनएस)
चेन्नई: तमिलनाडु के रामेश्वरम से चार भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने उस समय हिरासत में ले लिया जब वे कथित रूप से अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) पार कर श्रीलंकाई जलसीमा में मछली पकड़ रहे थे। यह गिरफ्तारी मंगलवार तड़के उस वक्त हुई जब मछुआरे अपनी मोटरबोट के साथ समुद्र में मछली पकड़ने निकले थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ये मछुआरे रामेश्वरम के फिशिंग हार्बर से समुद्र की ओर रवाना हुए थे और गिरफ्तारी के समय समुद्र के मध्य में मछली पकड़ने में जुटे थे, तभी श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें रोक लिया।
श्रीलंकाई नौसेना ने चार भारतीय मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार कर श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिया है। नौसेना ने न केवल मछुआरों को गिरफ्तार किया, बल्कि उनकी नाव भी जब्त कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए मछुआरों को आगे की पूछताछ के लिए श्रीलंका के मन्नार स्थित नौसैनिक अड्डे ले जाया गया है। यह घटना उन लगातार मामलों की कड़ी है, जिनमें श्रीलंकाई अधिकारी अपने समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारतीय मछुआरों पर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।
गहरी चिंता और असुरक्षा का माहौल
मछुआरों का कहना है कि उन्हें गिरफ्तार किए जाने के अलावा, श्रीलंकाई सरकार उनकी मोटरबोट को भी जब्त कर लेती है, जिन्हें बाद में सरकारी संपत्ति घोषित कर दिया जाता है। इस तरह की घटनाओं ने तमिलनाडु, विशेषकर रामनाथपुरम जैसे तटीय इलाकों के मछुआरा समुदायों के बीच गहरी चिंता और असुरक्षा का माहौल बना दिया है। ये मछुआरे अपनी आजीविका चलाने के लिए मजबूरी में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के करीब गहरे समुद्र में मछली पकड़ने जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
अमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
22 साल के एक भारतीय ने तोड़ा मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड; बना दुनिया का सबसे युवा अरबपति, कौन हैं सूर्या मिधा?
इजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
यह भी पढे़ें:- बेन गुरियन से अशदोद तक… ड्रोन हमलों से कांपा इजरायल, हूतियों ने किया बड़ा दावा
नौसेना की इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना
स्थानीय फिशरमैन एसोसिएशन ने श्रीलंकाई नौसेना की इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है और केंद्र सरकार व राज्य सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। एसोसिएशन के प्रतिनिधि जॉन थॉमस ने कहा, “इस पुराने विवाद को सुलझाने के लिए द्विपक्षीय वार्ता और ठोस कूटनीतिक प्रयास बेहद जरूरी हैं। बार-बार की गिरफ्तारियों ने हमारे जीवन और रोज़गार को संकट में डाल दिया है।”
लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण मछुआरा समुदायों में भय का माहौल बना हुआ है। भारत और श्रीलंका के बीच अब तक इस मुद्दे का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है, जिससे तनाव बना हुआ है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
