‘हमें बताए बिना न छोड़ें ईरान’, तेहरान में भारतीय दूतावास की बड़ी चेतावनी, जारी किए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर
Indian Embassy Iran Advisory: अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान में बढ़े तनाव को देखते हुए भारतीय दूतावास ने नागरिकों को बिना पूर्व सूचना के जमीनी सीमा पार न करने की सख्त हिदायत दी है।
- Written By: अमन उपाध्याय
ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Indian Embassy Tehran Advisory Citizens Not To Cross Iran Border: पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव और युद्ध की स्थितियों को देखते हुए, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार (16 मार्च 2026) को ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एक नई और महत्वपूर्ण ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें और दूतावास के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें।
बिना समन्वय बॉर्डर पार करने पर रोक
एडवाइजरी में विशेष रूप से भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और पूर्व आधिकारिक समन्वय के किसी भी जमीनी सीमा (Land Border) को पार करने की कोशिश न करें। दूतावास ने स्पष्ट रूप से कहा है, ‘हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें’। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जो लोग दूतावास की जानकारी के बिना जमीनी सीमा से निकलने का प्रयास करेंगे, उन्हें गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सहायता में आ सकती है बाधा
दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति बिना पूर्व सूचना या संपर्क के ईरान की सीमा से बाहर चला जाता है, तो उस स्थिति में दूतावास उसके लिए सहायता करने की स्थिति में नहीं होगा। दूतावास वर्तमान में ईरान में रह रहे भारतीय समुदाय के साथ लगातार संपर्क में है और जहां आवश्यक हो, वहां समन्वित व्यवस्था की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नेपाल में भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी जीप, 17 लोगों की मौत
Explainer: जीत के दावों के बीच US को अरबों का नुकसान; जानिए क्या कहते हैं CSIS के असली आंकड़े?
होर्मुज नाकेबंदी से $126 पहुंचा कच्चा तेल, बौखलाए ट्रंप ने भेजा ‘सीक्रेट मैसेज’, क्या छिड़ने वाला है महायुद्ध?
NATO में पड़ी बड़ी दरार! ईरान जंग पर ट्रंप और सहयोगियों में ठनी, क्या भारत बनेगा ‘शांति का मसीहा’?
तनाव को देखते हुए दी गई सलाह
यह एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब 28 फरवरी से अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमलों के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष फैल गया है। तेहरान की जवाबी कार्रवाई और लगातार हो रही एयरस्ट्राइक के कारण सुरक्षा स्थिति अत्यंत संवेदनशील बनी हुई है।
In continuation/ reiteration of our advisory of March 9, all Indian nationals currently in Iran are strictly advised not to approach or attempt to cross any land border of Iran for onward travel without prior and explicit coordination with the Embassy of India, Tehran: India… pic.twitter.com/i6B1v3Tjio — IANS (@ians_india) March 16, 2026
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर
भारतीय दूतावास ने किसी भी यात्रा संबंधी सवाल या आपात स्थिति के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी किए हैं:
- हेल्पलाइन नंबर: +98 912 810 9115, +98 912 810 9102, +98 912 810 9109, +98 993 217 9359
- ईमेल: cons.tehrant@mea.gov.in
इसके साथ ही नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे किसी भी अनियोजित यात्रा से बचें और केवल आधिकारिक माध्यमों से ही अपनी आवाजाही की योजना बनाएं।
