क्रोएशिया में भारतीय दूतावास पर खालिस्तानियों का हमला; तिरंगे के अपमान पर भड़का भारत, दी कड़ी चेतावनी
Indian Embassy Croatia: क्रोएशिया के जाग्रेब में खालिस्तानियों ने भारतीय दूतावास पर हमला कर तिरंगे का अपमान किया। भारत ने वियना कन्वेंशन का हवाला देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
- Written By: अमन उपाध्याय
क्रोएशिया में भारतीय दूतावास पर खालिस्तानियों का हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Indian Embassy Croatia News In Hindi: भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में स्थित भारतीय दूतावास पर हुए कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की है। खालिस्तानी समर्थक चरमपंथियों द्वारा की गई इस घिनौनी हरकत ने न केवल अंतरराष्ट्रीय राजनयिक सीमाओं को लांघा है, बल्कि भारत के राष्ट्रीय सम्मान ‘तिरंगे’ का भी अपमान किया है। भारत सरकार ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और क्रोएशियाई अधिकारियों के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
तिरंगे को हटाकर लगाया अपना झंडा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ भारत विरोधी तत्वों (खालिस्तानियों) ने दूतावास परिसर के बाहर लगे भारत के गौरवशाली तिरंगे झंडे को जबरन हटा दिया और वहां अपना झंडा लगा दिया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस पूरी घटना को ‘घिनौना और गैरकानूनी’ करार दिया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसी हरकतें चरमपंथी समूहों की खतरनाक मानसिकता को दर्शाती हैं और इन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
भारत ने दिलाई ‘वियना कन्वेंशन’ की याद
इस घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए नई दिल्ली ने क्रोएशियाई सरकार को अंतरराष्ट्रीय नियमों और ‘वियना कन्वेंशन’ की याद दिलाई है। भारत ने साफ किया कि इस कन्वेंशन के तहत यह मेजबान देश (क्रोएशिया) की अनिवार्य जिम्मेदारी है कि वह अपने देश में मौजूद विदेशी दूतावासों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और वहां किसी भी प्रकार का बाहरी दखल न होने दे। वियना कन्वेंशन के कानून स्पष्ट रूप से राजनयिक परिसरों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Commonwealth Games 2026: भारत की झोली में एक और मेडल, बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज
नाइजीरिया में आधी रात बंदूकधारियों का खूनी हमला, 30 से ज्यादा लोगों की मौत… पूरे इलाके में मचा हड़कंप
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! छात्र आंदोलन के सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार छात्रों की होगी रिहाई
प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए CJP जुटाएगी ऑनलाइन फंड, कपिल सिब्बल ने दिए ₹1 करोड़; कानूनी लड़ाई में मिलेगा सहारा
दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
भारत ने क्रोएशियाई अधिकारियों से इस मामले की गंभीरता से जांच करने को कहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विदेश मंत्रालय ने मांग की है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की तुरंत पहचान की जाए और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। भारत ने यह भी चेतावनी दी है कि ऐसी घटनाएं दिखाती हैं कि चरमपंथी समूह कितने खतरनाक हो सकते हैं और उनके ‘बुरे इरादों’ को देखते हुए दुनिया भर की पुलिस को सावधान रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़े:- डेनमार्क का ट्रंप को करारा जवाब, संप्रभुता पर ‘नो-कॉम्प्रिमाइज’, बातचीत को तैयार पर मालिकाना हक नहीं
इस हमले के बाद भारत को उम्मीद है कि क्रोएशियाई सरकार भारतीय दूतावास की सुरक्षा बढ़ाएगी और दोषियों को कानून के कठघरे में खड़ा करेगी। इस घटना ने एक बार फिर विदेशी धरती पर सक्रिय भारत विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर वैश्विक सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान आकर्षित किया है।
