Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोदी-ट्रंप की ‘ट्यूनिंग’ से पाकिस्तान और रूस को झटका, देश को मिलेगा F-35 फाइटर प्लेन…भारत अमेरिका से खरीदेगा तेल

भारत के साथ रणनीतिक संबंधों को व्यापक बनाने की दिशा में अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत के बाद भारत को F35 प्लेन देने की बात कही है।

  • By सौरभ पाल
Updated On: Feb 14, 2025 | 11:42 AM

राष्ट्रपति ट्रंप, पीएम मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटनः भारत के साथ रणनीतिक संबंधों को व्यापक बनाने की दिशा में अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत के बाद कहा कि वह अरबों डॉलर की सैन्य आपूर्ति बढ़ाने के हिस्से के रूप में भारत को एफ-35 लड़ाकू विमान प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। मोदी के साथ व्यापक बातचीत करने के बाद ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच एक ‘विशेष संबंध’ है। दोनों पक्षों ने ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और संचार-संपर्क जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है।

ट्रंप ने मोदी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस साल से हम भारत को सैन्य बिक्री में कई अरब डॉलर की बढ़ोतरी करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अंततः भारत को एफ-35 लड़ाकू विमान उपलब्ध कराने का मार्ग भी प्रशस्त कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि वह और प्रधानमंत्री मोदी ऊर्जा पर एक समझौते पर पहुंचे हैं, जिससे भारत में अमेरिका तेल और गैस का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी घोषणा की कि भारत और अमेरिका दुनिया भर में कट्टरपंथी इस्लामी आतंक के खतरे का मुकाबला करने के लिए इस तरह काम करेंगे, जैसा ‘पहले कभी नहीं’ किया गया। उन्होंने मुंबई पर 26/11 हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मेरे प्रशासन ने दुनिया के सबसे बुरे लोगों में से एक के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है।

विदेश की अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

वहीं सीमा शुल्क के विवादास्पद मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वाशिंगटन समान अवसर चाहता है। महत्वाकांक्षी भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे पर ट्रंप ने कहा कि दोनों पक्ष विश्व स्तर पर इतिहास में ‘सबसे बेहतर व्यापार मार्गों’ में से एक के निर्माण में मदद करने के लिए काम करेंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि भारतीय बाजार में अमेरिकी परमाणु प्रौद्योगिकियों का स्वागत करने के लिए भारत अपने कानूनों में सुधार कर रहा है। अपनी टिप्पणी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सहयोग एक बेहतर दुनिया को आकार दे सकता है। मोदी ने कहा कि अगले दशक के लिए एक रक्षा सहयोग ढांचा तैयार किया जाएगा।

इससे पहले, ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपने “ओवल”कार्यालय में मोदी को गर्मजोशी से गले लगाकर स्वागत किया और प्रधानमंत्री को अपना एक पुराना मित्र बताया। दोनों काफी देर तक हाथ मिलाते रहे। दोनों नेताओं ने मीडिया को संक्षिप्त बयान दिया और महत्वपूर्ण वार्ता के लिए तैयार होने से पहले कुछ सवालों के जवाब दिए।

India will buy oil from america trump gave modi f35 plane

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 14, 2025 | 11:42 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • India-America Relations
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत से हाई टैरिफ वापस लेंगे ट्रंप; अमेरिकी ब्रोकिंग फर्म का दावा; इंडिया में निवेश की दी सलाह

2

भारत पर टैरिफ लगाकर रूस के साथ अमेरिका कर रहा व्यापार, पुतिन ने ट्रंप को किया बेनकाब-Video

3

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने की पीएम मोदी से मुलाकात, दिया ये खास तोहफा- देखें VIDEO

4

भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद के बीच PM मोदी की अहम बैठक, वित्त मंत्री समेत 7 मंत्री होंगे शामिल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.