भारत के त्रि-सेवा युद्धाभ्यास से पाकिस्तान में खलबली, कई एयर रूट्स पर लगाई अस्थायी रोक
Pakistan NOTAM: भारत के त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास 'एक्स त्रिशूल' से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान ने NOTAM जारी कर कई हवाई मार्गों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
भारत के बड़े त्रि-सेवा युद्धाभ्यास से पाकिस्तान में खलबली, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
India Military Exercise: भारत के विशाल त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास (Tri-Services Exercise) की तैयारियों से पाकिस्तान में हलचल तेज हो गई है। भारत की इस बड़ी सैन्य गतिविधि से चिंतित पाकिस्तान ने अपने देश के कई हवाई मार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। पाकिस्तान ने 28 और 29 अक्टूबर के लिए NOTAM (Notice to Air Missions) जारी किया है, जिसके तहत कई महत्वपूर्ण एयर रूट्स पर अस्थायी रोक लगाई गई है।
पाकिस्तान का यह कदम भारत के आगामी ‘त्रि-सेवा युद्धाभ्यास’ से पहले उठाया गया है। यह अभ्यास 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक अरब सागर क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना एक साथ अभ्यास करेंगी, जिसका उद्देश्य संयुक्त संचालन और बहु-क्षेत्रीय युद्ध तैयारियों को परखना है।
कौन से क्षेत्रों में लागू हुआ NOTAM?
पाकिस्तान ने जो NOTAM जारी किया है, वह कई संवेदनशील क्षेत्रों को कवर करता है।
सम्बंधित ख़बरें
UAE OPEC Exit: यूएई ने छोड़ा OPEC+, लेकिन रूस रहेगा शामिल, बाजार को स्थिर रखने का दावा
Iran Football Chief: कनाडा से ईरान फुटबॉल प्रमुख मेहदी ताज को वापस भेजा, IRGC कनेक्शन पर बढ़ा विवाद
Trump Putin Talk: ट्रंप और पुतिन के बीच 90 मिनट की बातचीत, ईरान सीजफायर पर हुई अहम चर्चा
गलत मैप जारी कर फंसी नेपाल एयरलाइंस, कश्मीर को बताया पाकिस्तान का हिस्सा, विरोध बढ़ने के बाद डिलीट की पोस्ट
- इस्लामाबाद और अफगानिस्तान सीमा क्षेत्र: 28 अक्तूबर सुबह 07:00 UTC से 29 अक्तूबर 10:00 UTC तक।
- लाहौर क्षेत्र: 28 अक्तूबर 00:01 UTC से 29 अक्तूबर 04:00 UTC तक।
- रहिम यार खान और LoC के पास के क्षेत्र: इन्हें भी सीमित हवाई संचालन के तहत रखा गया है।
🚨⚡
🇮🇳 India's Exercise Trishul: Tri-services drill along Pakistan border, Oct 30-Nov 10, 2025. Focus: offensive maneuvers, amphibious ops, multi-domain activities in Gujarat/Rajasthan incl. Sir Creek; trials near Karwar. Pakistan issues NOTAMs restricting airspace Oct 28-29. pic.twitter.com/Iq0ZuxOTe6 — alcatos (@alcatos_xo) October 25, 2025
बड़े सैन्य अभ्यास की तैयारी में लगे जवान
यह दूसरी बार है जब पाकिस्तान ने हाल के दिनों में NOTAM जारी किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान का यह कदम भारत की बढ़ती सैन्य तैयारियों के प्रति उसकी घबराहट और सतर्कता को दर्शाता है। यह अभ्यास स्वदेशी रक्षा प्रणालियों के कुशल उपयोग, उभरते सुरक्षा खतरों का मुकाबला करने और आधुनिक युद्ध की बदलती रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर केंद्रित है। पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, जब देश दीपावली और उससे जुड़े उत्सवों में व्यस्त था उसी समय दक्षिणी कमान के जवान ऑपरेशनल क्षेत्र में कठोर प्रशिक्षण लेकर इस बड़े सैन्य अभ्यास की तैयारी में लगे हुए थे।
भारत का ‘एक्स त्रिशूल’ अभ्यास
भारत का प्रमुख त्रि-सेवा युद्धाभ्यास ‘एक्स त्रिशूल (Ex Trishul)’ तीनों सेनाओं के समन्वित युद्ध संचालन की क्षमता को बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है। 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक होने वाला यह अभ्यास अरब सागर में होगा, जिसमें 28,000 फीट तक के हवाई क्षेत्र को आरक्षित किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद करना उसकी चिंता और असुरक्षा को दिखाता है, जबकि भारत का यह कदम अपनी क्षेत्रीय सुरक्षा और सामरिक समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
