हमारे पास नहीं था विकल्प, शेख हसीना के भारत में ठहरने पर आया बयान, ढाका में भारतीय राजदूत ने सुनिए क्या कहा?

India-Bangladesh Relations: ढाका में भारतीय मिशन ने शेख हसीना को पनाह देने की बात पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तब वह बांग्लादेश की पीएम थी और उन्हें शरण देना भारत का फर्ज था।
SHEIKH HASINA IN INDIA
शेख हसीना, बांग्लादेश की पूर्व पीएमसोर्स- IANS
Published on: 
Updated on: 

Sheikh Hasina Stays In India: बांग्लादेश में भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने पूर्व पीएम शेख हसीना को भारत में ठहरने को लेकर बड़ा बयान दिया है। त्रिवेदी ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि एक पड़ोसी होने के नाते, अगस्त 2024 में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को शरण देना भारत का फर्ज था। भारत की ओर से उन्होंने कहा कि भारत के पास "शायद ही कोई विकल्प था" क्योंकि उस समय, वह बांग्लादेश की प्रधानमंत्री थीं।

एक कार्यक्रम के दौरान बयान

एक बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अवामी लीग की नेता शेख हसीना को भारतीय वायु सेना या सेना भारत नहीं लाई थी। उन्होंने शनिवार को ढाका में 'बे ऑफ बंगाल कन्वर्सेशन 2026' में ये बातें कहीं। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने इस कार्यक्रम के पांचवें संस्करण में शुरुआती भाषण दिया था, लेकिन जब त्रिवेदी ने ये टिप्पणियां कीं, तब वे वहां मौजूद नहीं थे।

हमारे पास नहीं था विकल्प

त्रिवेदी ने कहा कि उस समय शेख हसीना बांग्लादेश की प्रधानमंत्री थीं। हमारे पास इस मामले में कोई खास विकल्प नहीं था। पड़ोसी होने के नाते हकीकत को स्वीकार करना हमारा कर्तव्य था, क्योंकि हालात ऐसे होते हैं कि कभी-कभी आप उनके लिए तैयार नहीं होते... हमारे पास क्या विकल्प था? अगर हम कहते कि नहीं, हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे, हम लैंडिंग की इजाजत नहीं देंगे, तो न जाने क्या हो जाता।"

SHEIKH HASINA IN INDIA
Sheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना

हिंसा के बाद बांग्लादेश से निकली थी

अगस्त 2024 में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के कारण अपनी सरकार के अचानक गिरने के बाद बांग्लादेश से भागने के बाद से हसीना भारत में स्वनिर्वासित जीवन बिता रही हैं। उनके प्रत्यर्पण की मांग सबसे पहले मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने की थी, और रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की सरकार ने भी इस मांग को दोहराया है।

SHEIKH HASINA IN INDIA
इंकलाब मंच के आगे झुके मुहम्मद यूनुस? उस्मान हादी के भाई को दी ब्रिटेन में कमान, जानें क्या है मामला

दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति

भारत में उनकी मौजूदगी दोनों देशों के संबंधों में तनाव का कारण बनी हुई है, हालांकि इस साल की शुरुआत में तारिक रहमान सरकार के सत्ता में आने के बाद संबंधों में कुछ सुधार हुआ था। एक कार्यक्रम में शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की अपनी योजना की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें मौत की सजा का सामना करना पड़ सकता है। जिसके बाद नई दिल्ली और ढ़ाका के बीच तनाव की स्थिति बन गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com