चीन के बाद नेपाल ने की हिमाकत…नए नोट में भारतीय क्षेत्रों को बताया अपना, भारत ने जताई आपत्ति
Nepal New 100 Rupee Note: नेपाल ने नया 100 रुपये का नोट जारी किया है, जिसमें विवादित क्षेत्रों कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा सहित देश का नया नक्शा दिखाया; जिसे भारत भी अपना हिस्सा मानता है।
- Written By: अक्षय साहू
नेपाल का नया 100 रुपए का नोट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nepal Currency Controversy: नेपाल के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को 100 रुपये के नए नोट जारी किए हैं। इन नए नोटों में देश का नया नक्शा छपा है, जिसमें विवादित क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा शामिल हैं। ये इलाके नेपाल दावा करता है, लेकिन भारत भी इन्हें अपना हिस्सा मानता है और इस पर आपत्ति जताता रहा है। नेपाल ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब चीन के साथ अरुणाचल प्रदेश को लेकर पहले ही तनाव चल रहा है।
नए नोटों पर नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) के पूर्व गवर्नर महाप्रसाद अधिकारी के हस्ताक्षर हैं। नोट पर बीएस (बिक्रम संवत) कैलेंडर के अनुसार 2081 अंकित है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार साल 2024 का है। नेपाल ने मई 2020 में, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार के समय संसद की मंजूरी के बाद अपने नक्शे को अपडेट किया था। इस नए नक्शे में कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा शामिल थे, जो भारत और नेपाल के बीच विवादित इलाकों में आते हैं। इसलिए यह नक्शा काफी विवाद में रहा।
100 रुपये के नोट में विवादित नक्शा
नेपाल के केंद्रीय बैंक के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुराने 100 रुपये के नोटों में भी नक्शा था, लेकिन सरकार के आदेश के अनुसार इसे अब नया रूप दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि 10, 50, 500 और 1000 रुपये के नोटों में यह नक्शा नहीं है, केवल 100 रुपये के नोट पर ही देश का नक्शा छपा होता है।
सम्बंधित ख़बरें
पड़ोसियों का संकटमोचक बना भारत, पहले बांग्लादेश-श्रीलंका को भेजा हजारों लीटर तेल, अब इन देशों ने भी मांगी मदद
होर्मुज संकट के बीच US का यू-टर्न: रूसी तेल खरीद पर ट्रंप प्रशासन ने 16 मई तक बढ़ाई छूट
मैं शांतिदूत, मैंने खुद रुकवाए आठ महायुद्ध, ट्रंप का दावा- ईरान के साथ ऐतिहासिक डील के बेहद करीब अमेरिका
श्रीलंका दौरे पर जाएंगे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, ‘पड़ोसी पहले’ की नीति को मिलेगी नई मजबूती
भारत का कहना है कि ये विवादित इलाके उसके हिस्से में आते हैं। भारत ने 2020 में नेपाल के इस नए नक्शे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। भारत ने इसे ‘एकतरफा कदम बताया और चेतावनी दी कि इस तरह का नक्शा स्वीकार नहीं किया जाएगा। भारत इसे ‘कृत्रिम विस्तार’ भी मानता है।
यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में फेरबदल, इन 2 अरबपतियों ने लैरी एलिसन और जेफ बेजोस को छोड़ा पीछा
कैसा है नेपाल का नया नोट?
नए 100 रुपये के नोट की डिजाइन की बात करें तो इसमें बाईं ओर माउंट एवरेस्ट की तस्वीर है। दाईं ओर नेपाल का राष्ट्रीय फूल लाल बुरांश का वॉटरमार्क है। नोट के बीच में हल्के हरे रंग में नेपाल का नक्शा छपा है। नक्शे के पास अशोक स्तंभ का चित्र भी है, जिसके नीचे लिखा है लुम्बिनी – भगवान बुद्ध की जन्मभूमि। नोट के पीछे की तरफ एक सींग वाले गैंडे की तस्वीर है। सुरक्षा के लिए नोट में सुरक्षा धागा और उभरा हुआ काला बिंदु भी बनाया गया है, जो दृष्टिहीन लोगों के लिए मददगार है।
