-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- India Pakistan War Pak Defense Minister Openly Said Now War Last Option
IND vs PAK War: पाक के रक्षा मंत्री ने खुलकर कहा- अब युद्ध ही अंतिम विकल्प, उल्टे भारत पर लगा डाले आतंकी साजिश के आरोप
- Written By: सौरभ शर्मा
IND vs PAK War: पाक रक्षा मंत्री ने एक टीवी इंटरव्यू में उकसावे वाला बयान देते हुए कहा कि भारत से अब पूर्ण जंग तय है, हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा है। भारत ने हमें जवाबी कार्रवाई करने को मजबूर कर दिया है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तेजी से युद्ध की ओर बढ़ रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुलकर कहा है कि अब युद्ध टालना संभव नहीं रहा। लगातार उकसावे और आरोपों के बीच पाकिस्तान ने भी भारत पर आतंक को समर्थन देने और हमलों की साजिश रचने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमलों की कोशिशें भी लगातार सामने आ रहीं हैं, जिन्हें भारतीय सुरक्षा बलों के द्वारा समय रहते ही नाकाम कर दिया जा रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के नेताओं के तेवर बेहद आक्रामक हो गए हैं। एक टीवी इंटरव्यू में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के खिलाफ युद्ध होना अब पूरी तरह से तय हो चुका है और इस्लामाबाद के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने बीते कुछ दिनों में जिस आक्रामकता से कार्रवाई की है, उसने पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया है। उनका कहना है कि अब हर हाल में हिसाब बराबर करना होगा।
भारतीय ठिकानों पर हमले की कोशिश
सम्बंधित ख़बरें
यूरोप पहुंची पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों की आवाज… बच्चियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर EU ने शहबाज सरकार को लताड़ा
बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था से पाकिस्तान में हड़कंप, विदेशी कंपनियों का टूटा भरोसा; निवेश पर गहराया संकट
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
Afghan Refugees Pakistan: पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों पर सख्ती, 11 जुलाई से होगी गिरफ्तारी
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने मिसाइल और ड्रोन को बीच रास्ते में ही नष्ट कर दिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। पाकिस्तान की सेना ने दावा किया कि उसने भारत के 77 ड्रोन मार गिराए हैं और भारतीय हमलों में 31 नागरिकों की मौत हुई है।
भारत ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, अभी भी सीमा पार से हो रही गोलीबारी
भारत पर बढ़ते आरोप, विदेश नीति पर सवाल
पाकिस्तानी सेना और सरकार ने भारत पर आतंकियों को समर्थन देने और सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत केवल पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि कनाडा जैसे देशों में भी आतंक फैलाने में शामिल है। इस दौरान पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खुद को पीड़ित बताने की कोशिश की है, लेकिन उसका यह दावा भी कई देशों द्वारा अस्वीकार किया गया है।
India pakistan war pak defense minister openly said now war last option
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रकाश मेहरा 13 रुपए लेकर पहुंचे थे मुंबई, अमिताभ बच्चन की किस्मत बदलकर लिख दिया बॉलीवुड का इतिहास
Jul 13, 2026 | 06:06 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














