-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- India In Unga To Pakistan The Incendiary Pretends To Extinguish The Fire
UNGA में भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- ‘आग लगाने वाला, आग बुझाने का दिखावा करता है
- Written By: आसिफ सईद

Photo:Twitter
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) (यूएनजीए) (UNGA) में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan Prime Minister Imran Khan) के कश्मीर (Kashmir) मुद्दे का राग अलापने पर भारत (India) ने उसके जवाब में कहा कि, पाकिस्तान एक ऐसा देश है जहां आतंकवादी बेरोक-टोक आ जा सकते हैं। वह ‘‘आग को भड़काने वाला” है जबकि खुद को ‘‘आग बुझाने वाले” के रूप में पेश करने का दिखावा करता है और पूरी दुनिया को उसकी नीतियों के कारण नुकसान उठाना पड़ा है क्योंकि पाक आतंकवादियों को पालता है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में शुक्रवार को कहा, ‘‘पाकिस्तान के नेता द्वारा भारत के आंतरिक मामलों को विश्व मंच पर लाने और झूठ फैलाकर इस प्रतिष्ठित मंच की छवि खराब करने के एक और प्रयास के प्रत्युत्तर में हम जवाब देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।”
युवा भारतीय राजनयिक ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में एक बार फिर कश्मीर का राग अलापने पर पाकिस्तान की निंदा करते हुए कहा, ‘‘इस तरह के बयान देने वालों और झूठ बोलने वालों की सामूहिक तौर पर निंदा की जानी चाहिए। ऐसे लोग अपनी मानसिकता के कारण सहानुभूति के पात्र हैं।” दुबे ने कहा, ‘‘हम सुनते आ रहे हैं कि पाकिस्तान ‘आतंकवाद का शिकार’ है। यह वह देश है जिसने खुद आग लगायी है और आग बुझाने वाले के रूप में खुद को पेश करता है। पाकिस्तान आतंकवादियों को इस उम्मीद में पालता है कि वे केवल अपने पड़ोसियों को नुकसान पहुंचाएंगे। क्षेत्र और वास्तव में पूरी दुनिया को उनकी नीतियों के कारण नुकसान उठाना पड़ा है। दूसरी ओर, वे अपने देश में सांप्रदायिक हिंसा को आतंकवादी कृत्यों के रूप में छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ विक्रम-1, बना देश का पहला निजी रॉकेट
Lalu Yadav Health: तबीयत बिगड़ने पर पटना IGIMS से लालू यादव को दिल्ली AIIMS किया गया रेफर
LOC पर बरसीं गोलियां, पाकिस्तान की कायराना हरकत का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब, सर्च ऑपरेशन तेज
पाकिस्तानी मौलाना फजलुर रहमान की Pakistan Army Chief मुनीर को चुनौती, कहा वर्दी उतारकर लड़ें चुनाव
खान ने अपने संबोधन में पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के भारत सरकार के फैसले और पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बारे में बात की। जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए दुबे ने दृढ़ता से दोहराया कि समूचे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख ‘‘हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा थे, हैं और रहेंगे। इसमें वे क्षेत्र भी शामिल हैं जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में हैं। हम पाकिस्तान से उसके अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने का आह्वान करते हैं।”
खान और अन्य पाकिस्तानी नेताओं और राजनयिकों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा और विश्व संगठन के अन्य मंचों पर अपने संबोधन में जम्मू कश्मीर और भारत के अन्य आंतरिक मामलों के मुद्दे को लगातार उठाया है। कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने के पाकिस्तान के प्रयासों को अंतराष्ट्रीय समुदाय और सदस्य देशों से कोई फायदा नहीं हुआ है, क्योंकि वे मानते हैं कि कश्मीर दोनों देशों के बीच एक द्विपक्षीय मामला है। दुबे ने कहा कि यह खेदजनक है और यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के नेता ने मेरे देश के खिलाफ झूठ फैलाने और दुष्प्रचार के लिए संयुक्त राष्ट्र के मंच का ‘‘दुरुपयोग” किया है और दुनिया का ध्यान अपनी ओर से हटाने का भरसक प्रयास किया है। उनके देश में जहां आतंकवादी बेरोक टोक खुलेआम आ जा सकते हैं, जबकि आम लोगों विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का जीवन इसके उलट हो जाता है।”
इस महीने अंतरराष्ट्रीय समुदाय ‘‘भीषण 9/11 आतंकी हमलों के 20 साल पूरा होने पर घटना को याद कर रहा है।” दुबे ने कहा कि दुनिया यह नहीं भूली है कि ‘‘उस भयावह घटना के लिए जिम्मेदार मुख्य साजिशकर्ता ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में शरण मिली थी। आज भी, पाकिस्तानी नेतृत्व उसे ‘शहीद’ के रूप में महिमामंडित करता है।” उन्होंने कहा, ‘‘अफसोस की बात है कि आज भी हमने पाकिस्तान के नेता को आतंकी कृत्यों को सही ठहराने की कोशिश करते सुना। आधुनिक दुनिया में आतंकवाद का ऐसा बचाव अस्वीकार्य है।” दुबे ने कहा कि भारत, ‘‘पाकिस्तान सहित अपने सभी पड़ोसियों के साथ” सामान्य संबंध चाहता है।
हालांकि, भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद के लिए उसके नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र का उपयोग नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान को इस दिशा में अनुकूल माहौल बनाने के वास्ते ईमानदारी से काम करना होगा, जिसमें विश्वसनीयता, सत्यापन योग्य और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करना शामिल है। उन्होंने कहा कि सदस्य देश इस बात से अवगत हैं कि पाकिस्तान का एक स्थापित इतिहास और आतंकवादियों को पनाह देने, उनकी सहायता करने और खुलकर समर्थन करने की नीति रही है।
दुबे ने कहा कि विश्वभर में माना जाता है कि पाकिस्तान आतंकवादियों का खुले तौर पर समर्थन करता है, उन्हें प्रशिक्षण देता है, उन्हें धन मुहैया कराता है और उन्हें हथियार देता है। भारतीय राजनयिक ने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा प्रतिबंधित सर्वाधिक आतंकवादियों को रखने का घटिया रिकॉर्ड पाकिस्तान के पास है।” उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान ऐसा देश भी है जो हमारे क्षेत्र में और अब के बांग्लादेश में धार्मिक और सांस्कृतिक नरसंहार को अंजाम देने का प्रयास करता है, जिसे हम इतिहास की उस भयानक घटना के 50 साल पूरा होने के रूप में याद करते हैं, जबकि पाकिस्तान की ओर से इस संबंध में कभी भी कोई जवाबदेही नहीं ली गई। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक – सिख, हिंदू, ईसाई – के निरंतर भय के साये में जीने और राज्य प्रायोजित दमन का शिकार होने को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान एक ऐसा शासन है जहां इसके नेतृत्व द्वारा यहूदी-विरोधीवाद को सामान्य बताया जाता है और यहां तक कि इसे उचित भी ठहराया जाता है।”
उन्होंने कहा, ‘‘असहमति की आवाजों को रोज दबा दिया जाता है और अगवा करने तथा न्यायेतर हत्याओं को अच्छी तरह से कागजों पर निपटा दिया जाता है।” दुबे ने कहा कि इसके विपरीत भारत अल्पसंख्यकों की पर्याप्त आबादी वाला एक बहुलवादी लोकतंत्र है, जिन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीशों और सेना प्रमुखों सहित देश में सर्वोच्च पदों पर कार्य किया है। भारत एक स्वतंत्र मीडिया और एक स्वतंत्र न्यायपालिका वाला देश भी है जो हमारे संविधान पर नजर रखता है और उसकी रक्षा करता है। भारतीय राजनयिक ने कहा, ‘‘बहुलवाद एक अवधारणा है जिसे पाकिस्तान के लिए समझना बहुत मुश्किल है, जो संवैधानिक रूप से अपने अल्पसंख्यकों को राज्य के उच्च पदों की इच्छा रखने से रोकता है। विश्व मंच पर खुद को उपहास का पात्र बनाने और खुद को उजागर करने से पहले वे कम से कम आत्मनिरीक्षण कर सकते हैं।”
खान ने शुक्रवार को ‘संयुक्त राष्ट्र आम चर्चा में लगभग 25 मिनट के अपने संबोधन में कहा कि दक्षिण एशिया में स्थायी शांति कश्मीर मुद्दे के र्वमाधान पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने सभी पड़ोसियों की तरह भारत के साथ भी ‘शांति’ चाहता है। उन्होंने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संबंधित प्रस्ताव और कश्मीरी लोगों की इच्छाओं के अनुसार दक्षिण एशिया में स्थायी शांति जम्मू कश्मीर के समाधान पर निर्भर है।” उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा से गिलानी के पार्थिव शरीर को उचित इस्लामी रस्मों के साथ ‘‘शहीदों के कब्रिस्तान” में दफनाने की अनुमति मांगी। खान ने अफगानिस्तान पर कहा, ‘‘किसी कारण से अमेरिका और यूरोप के नेता इन घटनाओं के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहरा रहे हैं। इस मंच से मैं सभी को यह बताना चाहता हूं कि अफगानिस्तान के अलावा जिस देश को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, वह पाकिस्तान ही है, जब हम 9/11 की घटना के बाद आतंकवाद के खिलाफ अमेरिकी युद्ध में शामिल हुए।”
उन्होंने कहा, ‘‘हमें जो कुछ भी झेला है उसका एकमात्र कारण यह है कि हम अफगानिस्तान युद्ध में अमेरिका और गठबंधन देशों के सहयोगी थे। अफगानिस्तान की धरती से पाकिस्तान में हमले किए जा रहे थे। कम से कम तारीफ के एक बोल तो होने चाहिए लेकिन इसके बजाय कल्पना कीजिए कि अफगानिस्तान में घटनाओं के लिए दोषी ठहराए जाने पर हमें कैसा महसूस हुआ होगा।” (एजेंसी)
India in unga to pakistan the incendiary pretends to extinguish the fire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मजिस्ट्रेट का आदेश भी नहीं मानती पुलिस?-नागपुर ग्रामीण एसपी को हाई कोर्ट का सख्त निर्देश
Jul 18, 2026 | 02:27 PMगड़चिरोली में सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Jul 18, 2026 | 02:24 PMपूर्वी चंपारण में भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, उज्बेकिस्तान की महिला पकड़ी गई
Jul 18, 2026 | 02:23 PMअभिषेक बनर्जी की 5 मंजिला इमारत जमींदोज, 3 बुलडोजर पहुंचते ही सड़कों पर उतरे समर्थक; बढ़ा तनाव
Jul 18, 2026 | 02:19 PMसोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PMसोनम वांगचुक पर पुलिस एक्शन को संजय राउत ने बताया तानाशाही, कहा- उद्धव के आंदोलन से ध्यान भटकाने की साजिश
Jul 18, 2026 | 02:15 PMमालाड के शेठ आइरीन टावर की लिफ्ट में लड़कियों पर झपटा पालतू कुत्ता, CCTV वीडियो वायरल, निवासियों में खौफ
Jul 18, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:00 PM
‘बिना नोटिस मंदिर नहीं टूटने देंगे’… DDA की कार्रवाई के खिलाफ प्रियदर्शनी विहार में जोरदार प्रदर्शन-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:45 PM
‘मुझे कुछ याद आ गया…’ बोरीवली स्टेशन पर रोते शख्स की कहानी ने इंटरनेट को किया भावुक-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:31 PM
सफेद चादर से ढका मंच, डॉक्टर बनकर घुसी दिल्ली पुलिस, फिर… देखें जंतर-मंतर पर बवाल का पूरा VIDEO
Jul 18, 2026 | 12:37 PM
थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM














