Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फोर्ब्स की पॉवरफुल देशों की रैंकिंग में भारत टॉप-10 से बाहर, लिस्ट में शामिल हुआ यह मुस्लिम देश

भारत की विशाल आबादी, सैन्य ताकत और आर्थिक प्रगति को देखते हुए उसे इस सूची से बाहर रखना हैरान करने वाला है।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Dec 03, 2025 | 05:48 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: फोर्ब्स ने 2025 में दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली देशों की रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारत को टॉप 10 से बाहर रखा गया है। यह सूची कई महत्वपूर्ण पैमानों पर आधारित है, लेकिन भारत जैसी विशाल आबादी, चौथी सबसे बड़ी सेना, और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश को बाहर रखने से कई सवाल उठ रहे हैं।

फोर्ब्स ने बताया कि यह सूची यूएस न्यूज़ की तरफ से तैयार की गई है और रैंकिंग के लिए पांच मुख्य पैमानों का उपयोग किया गया है। इस सूची को किसी भी देश में उसके नेता, आर्थिक प्रभाव, राजनीतिक प्रभाव, मजबूत अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन, और मजबूत सेना के आधार पर तैयार किया जाता है।

भारत के पास चौथी सबसे बड़ी सेना

भारत की विशाल आबादी, सैन्य ताकत और आर्थिक प्रगति को देखते हुए उसे इस सूची से बाहर रखना हैरान करने वाला है। भारत की चौथी सबसे बड़ी सेना और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद, इस रैंकिंग में उसे जगह नहीं दी गई। इससे कई विशेषज्ञों और जनता में यह सवाल खड़ा हो गया है कि फोर्ब्स की रैंकिंग पद्धति भारत के प्रभाव को सही से आंकने में विफल रही है।

2025 के दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देश

1. अमेरिका
2. चीन
3. रूस
4. UK
5. जर्मनी
6. दक्षिण कोरिया
7. फ्रांस
8. जापान
9. सऊदी अरब
10. इजरायल

विदेश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

आलोचकों के निशाने पर फोर्ब्स

इस रैंकिंग मॉडल को BAV ग्रुप द्वारा तैयार किया गया है, जो WPP की एक यूनिट है। इस रिसर्च टीम का नेतृत्व पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल के प्रोफेसर डेविड रीबस्टीन ने किया है। अमेरिका, चीन और रूस जैसे देशों ने अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी है, जबकि भारत जैसी उभरती हुई ताकत को बाहर करने की वजह से फोर्ब्स आलोचकों के निशाने पर है।

India dropped from top 10 in forbes ranking of powerful countries this muslim country included in the list

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2025 | 08:32 AM

Topics:  

  • America
  • China
  • Forbes
  • Japan

सम्बंधित ख़बरें

1

क्या बदलने वाला है यूक्रेन का भविष्य? पेस्कोव बोले- पुतिन ने अमेरिकी प्लान को खारिज नहीं किया

2

‘रेड लाइन मत पार करना…’, ताइवान-अमेरिका नजदीकी पर भड़का चीन, ट्रंप के इस कदम पर दी सख्त चेतावनी

3

दिल्ली-गुजरात नहीं…इस राज्य के लोगों को मिल रही बंपर सैलरी, लिस्ट में देखें सबसे फिसड्डी कौन?

4

ट्रंप लाएंगे बड़ा यात्रा बैन, 30 से अधिक देशों के नागरिकों की अमेरिका एंट्री पर लग सकती है रोक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.