भारत-बांग्लादेश रिश्तों में जमी बर्फ पिघली, तारिक रहमान सरकार का बड़ा फैसला; वीजा सेवाएं फिर से बहाल
India Bangladesh Visa Resume: तारिक रहमान के पीएम बनते ही बांग्लादेश ने भारतीयों के लिए वीजा सेवाएं बहाल कर दी हैं। दो महीने के तनाव के बाद रिश्तों में सुधार की यह बड़ी शुरुआत मानी जा रही है।
- Written By: अमन उपाध्याय
भारत-बांग्लादेश वीजा सेवाएं फिर से बहाल, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
India Bangladesh Relations: भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले कुछ महीनों से जारी कूटनीतिक तनाव अब कम होता नजर आ रहा है। द्विपक्षीय रिश्तों में सुधार का बड़ा संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि ये सेवाएं पिछले करीब दो महीने से बंद थीं जिससे दोनों देशों के बीच आवाजाही और व्यापार पर गहरा असर पड़ा था। यह महत्वपूर्ण फैसला बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री के रूप में पद संभालने के महज तीन दिन भीतर लिया गया है।
तनाव की वजह और सेवाओं पर रोक
भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में यह कड़वाहट दिसंबर में उस समय बढ़ी थी, जब भारत-विरोधी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या हो गई थी। इस घटना के बाद बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए और भारत विरोधी तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। स्थिति तब और बिगड़ गई जब वहां अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं को निशाना बनाया गया और लिंचिंग की खबरें सामने आईं।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
इसी सुरक्षा और कूटनीतिक तनाव के चलते वीजा और वाणिज्य दूतावास सेवाएं रोक दी गई थीं। हालांकि, उस दौरान भी बिजनेस और वर्क वीजा पर पूरी तरह रोक नहीं थी लेकिन अब मेडिकल और पर्यटन सहित सभी श्रेणियों को फिर से शुरू कर दिया गया है।
भारत की ओर से भी सकारात्मक संकेत
रिश्तों को पटरी पर लाने की कोशिशें केवल एक तरफा नहीं हैं। सिलहट में भारत के वरिष्ठ कांसुलर अधिकारी अनिरुद्ध दास ने स्पष्ट किया है कि नई दिल्ली भी जल्द ही बांग्लादेशी नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं बहाल करेगी। वर्तमान में भारत केवल मेडिकल और डबल-एंट्री वीजा जारी कर रहा है लेकिन जल्द ही यात्रा वीजा सहित अन्य सभी श्रेणियां सामान्य रूप से उपलब्ध होंगी।
क्या दिल्ली आएंगे तारिक रहमान?
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि BNP नेता तारिक रहमान के लिए नई दिल्ली के साथ संबंध बेहद अहम हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शिरकत की और उन्हें भारत आने का औपचारिक निमंत्रण भी सौंपा। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या रहमान अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए दिल्ली को चुनते हैं।
यह भी पढ़ें:- अपनों से ही गद्दारी! बलूच विद्रोहियों की कैद में तड़प रहे पाकिस्तानी सैनिक, मुनीर ने पहचानने से किया इंकार
गौरतलब है कि पिछले साल मुहम्मद यूनुस ने इस परंपरा को तोड़ते हुए चीन का दौरा किया था जिससे भारत में नाराजगी देखी गई थी। तारिक रहमान सरकार की यह शुरुआती सक्रियता दिखाती है कि वे भारत के साथ रिश्तों की कड़वाहट को जल्द से जल्द दूर करना चाहते हैं।
