-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Imran Khan Sister Aleema Khan Arrested Outside Adiala Jail Pakistan
मुनीर ने इमरान की बहनों पर फिर ढाया कहर, अलीमा खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Written By: अक्षय साहू
Imran Khan News: अडियाला जेल के बाहर इमरान खान की बहनों और समर्थकों पर देर रात कार्रवाई, अलीमा खान की गिरफ्तारी और प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार से सियासी तनाव बढ़ा।

अलीमा खान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Imran Khan Sister Aleema Khan Arrested: पाकिस्तान में सियासी उथल-पुथल लगातार बढ़ती जा रही है। फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की कार्रवाई ने फिर से सवाल खड़े किए हैं, जब उन्होंने इमरान खान से मुलाकात के लिए अडियाला जेल के बाहर धरना दे रही उनकी बहनों के खिलाफ आधी रात को एक्शन लिया। इस दौरान इमरान की बहन अलीमा खान को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा, दिसंबर की सर्दी में इमरान के समर्थकों पर पानी की बौछार भी की गई।
जानकारी के मुताबिक अदालत ने आदेश दिया है कि हर मंगलवार को इमरान खान से उनके करीबी और परिजन मुलाकात कर सकते हैं। इसी आदेश के तहत इमरान की बहनें अडियाला जेल पहुंची थीं, लेकिन जब मुलाकात की अनुमति नहीं दी गई तो उन्होंने वहीं धरना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और कार्रवाई करते हुए अलीमा खान को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी की तस्वीरें सामने आने के बाद मामला और तूल पकड़ गया।
आसिम मुनीर पर गंभीर आरोप
गिरफ्तारी के दौरान अलीमा खान ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि चाहे कितना भी दबाव डाला जाए, इमरान खान के समर्थन में लोग जल्द सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह देश उसके नागरिकों का है और करोड़ों लोगों को उनके अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता। अलीमा का आरोप था कि कानून का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है और आम लोगों के पास न्याय के लिए जाने का कोई प्रभावी रास्ता नहीं बचा है।
सम्बंधित ख़बरें
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
इमरान खान की बहनों के साथ-साथ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के बड़ी संख्या में समर्थक भी अडियाला जेल के बाहर मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सेना प्रमुख आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ नारेबाजी की। समर्थकों का कहना था कि जिस तरह उनका नेता जेल के भीतर डटा हुआ है, उसी तरह वे भी उसके परिवार के साथ बाहर खड़े रहेंगे। इन घटनाओं ने पाकिस्तान की राजनीति में जारी अस्थिरता और टकराव को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
यह भी पढ़ें: ताइवान पर रूस का बड़ा बयान: बताया चीन का अटूट हिस्सा, पश्चिमी देशों की घेराबंदी का किया विरोध
2023 से जेल में बंद है इमरान
इमरान खान को जेल में कई आरोपों के तहत डाला गया है, जिनमें सेना और सरकार के खिलाफ बयानबाजी, अदालत के आदेशों की अवमानना, और हिंसक प्रदर्शनों को उकसाने के आरोप शामिल हैं। वो 2023 से जेल में बंद हैं। उनके समर्थक इसे राजनीतिक प्रतिशोध मानते हैं, जबकि सरकार इसे कानून व्यवस्था बनाए रखने का कदम कहती है।
Imran khan sister aleema khan arrested outside adiala jail pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














