-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Imran Khan Death Rumour Is False Pakistan Jail Administration Said Former Pm Is Safe
इमरान खान की मौत की अफवाहें झूठी, जेल प्रशासन ने सेहत की पुष्टि की; मिल रही फाइव स्टार सुविधा
- Written By: प्रिया सिंह
Imran Khan Death Rumours: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मौत की अफवाहों पर जेल प्रशासन ने विराम लगाया। अधिकारी ने पुष्टि की कि खान अदियाला जेल में स्वस्थ हैं।

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Imran Khan Death Rumour Is False: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जेल में होने के दौरान उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही थीं। बुधवार को उनकी मौत की झूठी खबरें सामने आने के बाद जेल प्रशासन को सामने आना पड़ा। प्रशासन ने सार्वजनिक बयान जारी कर इन सभी अटकलों को खारिज किया है। इस बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि खान को जेल में अभूतपूर्व सुविधाएं मिल रही हैं।
इमरान खान: मौत की अफवाहों पर जेल प्रशासन का स्पष्टीकरण
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से ही जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार सहित कई मामले दर्ज हैं। इसी बीच, बुधवार को उनकी मौत से जुड़ी अफवाहों ने तूल पकड़ा, जिसके बाद रावलपिंडी के जेल अधिकारियों को बयान जारी करना पड़ा।
जेल प्रशासन ने इन खबरों को पूरी तरह से निराधार बताया। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि खान को जेल से कहीं और ट्रांसफर किए जाने की खबरों में भी कोई सच्चाई नहीं है। बयान में कहा गया, “वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें पूरी मेडिकल सुविधा दी जा रही है।” अधिकारियों ने यह साफ किया कि खान के स्वास्थ्य को लेकर लगाई जा रही सभी अटकलें बेबुनियाद हैं और उनकी तबियत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
आंतकी गुटों को संरक्षण दे रहा पाकिस्तान, दक्षिण एशिया में बढ़ सकती है अस्थिरता; MEMRI की रिपोर्ट में बड़ा दावा
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग! अब रोजाना बदलेंगे दाम, जनता पर महंगाई की दोहरी मार
LOC पर बरसीं गोलियां, पाकिस्तान की कायराना हरकत का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब, सर्च ऑपरेशन तेज
पाकिस्तानी मौलाना फजलुर रहमान की Pakistan Army Chief मुनीर को चुनौती, कहा वर्दी उतारकर लड़ें चुनाव
जेल में मिल रही हैं फाइव-स्टार सुविधाएं?
इमरान खान की जेल में सुविधाओं को लेकर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि खान को जेल के भीतर ऐसी सुविधाएं मिल रही हैं जो उन्हें पहले कभी हिरासत के दौरान नहीं मिली थीं। आसिफ ने यहां तक कह दिया, “जाकर खाने का मेन्यू चेक करें, जो उनके लिए आता है। यह फाइव स्टार होटल में भी उपलब्ध नहीं है।”
रक्षा मंत्री ने आगे बताया कि इमरान खान को मनोरंजन के लिए टीवी मुहैया कराई गई है, जिस पर वह अपनी पसंद का कोई भी चैनल देख सकते हैं। इसके अलावा, उन्हें अपनी सेहत और कसरत के लिए मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं।
रक्षा मंत्री ने की सुविधाओं की तुलना
ख्वाजा आसिफ ने इमरान खान को मिल रही सुविधाओं की तुलना अपनी पिछली जेल की स्थितियों से की। उन्होंने याद करते हुए कहा, “हम ठंडे फर्श पर सोते थे, जेल का खाना खाते थे और जनवरी में सिर्फ दो कंबल दिए जाते थे और बगैर पानी के रहते थे।” इस तुलना के माध्यम से, आसिफ ने यह दर्शाने की कोशिश की कि खान के प्रति किसी भी तरह का कठोर व्यवहार नहीं किया जा रहा है, बल्कि उन्हें उच्च-स्तरीय सुविधाएं दी जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: इमरान खान की हत्या की अटकलें: पाकिस्तान में बिगड़ते हालात, तालिबान ने एयरस्पेस रोका
इमरान खान की राजनीतिक पृष्ठभूमि
इमरान खान को अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद से ही उनके और मौजूदा सरकार के बीच तनावपूर्ण संबंध रहे हैं। उन्हें भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों के तहत अगस्त 2023 में गिरफ्तार किया गया था और वह तभी से अदियाला जेल में बंद हैं। हाल ही में उनकी बहनों ने भी आरोप लगाया था कि जेल के बाहर उनकी पिटाई की गई थी, जिससे खान की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं। इन सभी परिस्थितियों के बीच, जेल प्रशासन का यह बयान काफी महत्वपूर्ण है।
Imran khan death rumour is false pakistan jail administration said former pm is safe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष की होगी पुराने मित्र से मुलाकात, मकर को मिलेगा व्यापार में लाभ, पढ़ें सोमवार का राशिफल
Jul 20, 2026 | 12:05 AMसोमनाथ यात्रा: कल 20 तारीख को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु, CM सम्राट चौधरी करेंगे विशेष यात्रा का शुभारंभ
Jul 19, 2026 | 11:13 PM‘विदेश में पार्ट-टाइम नौकरी को करियर मत बना लेना’, भारतीय महिला की सलाह वायरल; बोलीं- कंफर्ट जोन सबसे बड़ा जाल
Jul 19, 2026 | 11:09 PMमहाजन से अदावत खत्म करेंगे खडसे, भेजा 75 वें जन्मदिन का न्योता, तेज हुई घर वापसी की अटकलें
Jul 19, 2026 | 11:03 PM‘एफिल टॉवर पहुंचते-पहुंचते मिट्टी से सन गए…’ महिला का ईमानदार रिव्यू वायरल, भीड़, बदबू को लेकर कही ये बात
Jul 19, 2026 | 10:57 PMसोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी
Jul 19, 2026 | 10:53 PMLock Upp 2 Eviction: ‘लॉक अप 2’ से खत्म हुआ योगेश रावत का सफर, धीरज धूपर के एक वोट ने बदल दी पूरी बाजी
Jul 19, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM














