इमरान खान को मिला था ‘सीक्रेट ऑफर’! पाक सरकार का बड़ा खुलासा, जानें क्यों फेल हुई जेल से रिहाई की गुप्त डील?
Imran Khan News: पाकिस्तान सरकार के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने खुलासा किया है कि इमरान खान को दो बार समझौते की पेशकश की गई थी लेकिन पीटीआई संस्थापक ने 'डील' स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
- Written By: अमन उपाध्याय
इमरान खान, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Imran Khan Health News: पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर ‘सीक्रेट डील’ और गुप्त समझौतों की चर्चा तेज हो गई है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के राजनीतिक मामलों के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया है कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ समझौता करने के लिए अतीत में दो गंभीर प्रयास किए गए थे लेकिन दोनों ही प्रयास विफल रहे।
इमरान खान अगस्त 2023 से विभिन्न मामलों में सलाखों के पीछे हैं और उनके बाहर आने को लेकर सरकार और पीटीआई के बीच पर्दे के पीछे की बातचीत के दावे अब सार्वजनिक हो गए हैं।
दो बार की गई समझौते की पेशकश
राणा सनाउल्लाह ने एक ‘टॉक शो’ के दौरान बताया कि इमरान खान को रिहाई या राहत के लिए दो बार समझौते की पेशकश की गई थी। उनके अनुसार, पहला प्रयास 26 नवंबर 2024 से पहले संघीय गृह मंत्री मोहसिन नकवी और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर के नेतृत्व में किया गया था। वहीं, दूसरा प्रयास हाल ही में कुछ विदेशी मध्यस्थों द्वारा किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
सनाउल्लाह का दावा है कि इमरान खान शुरू में समझौते के लिए तैयार हो गए थे लेकिन ऐन मौके पर वे अपनी बात से पीछे हट गए। सरकार का कहना है कि वे इस राजनीतिक अस्थिरता का समाधान चाहते हैं लेकिन खान सत्ता में वापसी के अलावा किसी और रास्ते पर चलने को तैयार नहीं हैं।
सरकार के भीतर विरोधाभास, डील या नो डील?
दिलचस्प बात यह है कि जहां प्रधानमंत्री के सलाहकार समझौते की बात कर रहे हैं वहीं संघीय सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। तरार ने स्पष्ट किया कि इमरान खान को न तो कोई सौदा पेश किया गया है और न ही उन्हें किसी प्रकार की रियायत दी जा रही है।
उन्होंने खान को एक ‘दोषी ठहराया गया अपराधी’ बताया और कहा कि उन्हें राहत देने की कोई भी धारणा निराधार है। यह विरोधाभास दर्शाता है कि पाकिस्तानी सत्ता प्रतिष्ठान के भीतर इमरान खान को लेकर अलग-अलग रणनीतियां चल रही हैं।
जेल में बिगड़ती सेहत और ‘आंख’ पर बवाल
इस राजनीतिक रस्साकशी के बीच इमरान खान की सेहत को लेकर भी चिंताजनक खबरें सामने आ रही हैं। उनके वकील सलमान सफदर ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि 73 वर्षीय खान अपनी दाहिनी आंख की 85 प्रतिशत रोशनी खो चुके हैं। खान के परिवार ने मांग की है कि उनका इलाज इस्लामाबाद के शिफा अस्पताल में उनके निजी डॉक्टरों की उपस्थिति में कराया जाए।
यह भी पढ़ें:- बांग्लादेश की संसद में ‘दागियों’ का राज, 43 सांसदों पर हत्या के केस, आधे से ज्यादा नेता आपराधिक रिकॉर्ड वाले
खान की बहन नोरीन खान ने आरोप लगाया है कि सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के निर्देशों के तहत जेल में उनके भाई के साथ ‘अकल्पनीय दुर्व्यवहार’ किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह वर्तमान शासन गैर-इस्लामिक और अवैध है जिसके कारण देश के पूर्व कप्तान की जान खतरे में है।
