इमरान खान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की हत्या? बहनों को पुलिस ने जेल में डाला, सड़क पर उतरे हजारों समर्थक

Imran Khan Murdered in Jail: अदियाला जेल में बंद इमरान खान की हत्या की अफवाहों से पाकिस्तान में तनाव बढ़ा। मुलाकात रोकने और पुलिस हिंसा के आरोपों ने हालात और गंभीर कर दिए।

अक्षय साहू

Imran Khan Mysteriously Killed: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के प्रमुख इमरान खान साल 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। इन दिनों देश में यह अफवाह तेजी से फैल रही है कि जेल के अंदर उनकी हत्या कर दी गई है। पहले से ही सेना और सरकार पर यह आरोप लगता रहा है कि वे इमरान खान को जेल में प्रताड़ित कर रहे हैं।  मंगलवार रात को इमरान खान की तीन बहनें नोरीन खान, अलीमा खान और उजमा खान उनसे मिलने जेल के बाहर पहुंचीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें जबरन वहां से हटाया और हिरासत में ले लिया। आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की। इसी घटना के बाद पीटीआई के समर्थकों का गुस्सा और बढ़ गया। पार्टी कार्यकर्ता लगातार मांग कर रहे हैं कि उन्हें इमरान खान से मिलने दिया जाए ताकि वे खुद उनकी हालत जान सकें।

पाकिस्तान के कई इलाकों में तनाव

सरकार इन खबरों को अफवाह बता रही है, लेकिन अफगान मीडिया ने बुधवार को दावा किया कि इमरान खान की अदियाला जेल में हत्या कर दी गई है। इस दावे के बाद पाकिस्तान के कई इलाकों में तनाव फैल गया। लोग सरकार से सवाल कर रहे हैं कि अगर इमरान खान वास्तव में जिंदा और सुरक्षित हैं तो उनसे मुलाकात पर पाबंदी क्यों लगाई गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग शहबाज शरीफ सरकार और सेना की आलोचना कर रहे हैं तथा इमरान खान की असली स्थिति बताने की मांग कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, हजारों पीटीआई समर्थक अदियाला जेल के बाहर इकट्ठा हो गए हैं और अपने नेता की सेहत के बारे में आधिकारिक जानकारी मांग रहे हैं। स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए प्रशासन ने जेल परिसर के पास भारी सुरक्षा तैनात की है।

इमरान की बहनों के साथ बर्बरता

इस बीच, इमरान खान की बहनों ने पंजाब पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया है। नोरीन नियाजी ने पुलिस प्रमुख उसमान अनवर को लिखे एक पत्र में कहा कि पुलिस ने उनके बाल पकड़कर उन्हें सड़क पर घसीटा और कार्रवाई के दौरान स्ट्रीटलाइटें बंद कर दीं। बताया गया है कि इमरान खान की बहनों को उनसे मिले हुए एक साल से ज्यादा हो गया है आखिरी मुलाकात 30 अक्टूबर 2024 को हुई थी। इस वजह से उनकी सेहत और ज़िंदगी को लेकर लोगों की चिंता बढ़ रही है।

हेमंत सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JMM के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, गिरिडीह में बिगड़ी थी तबीयत

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद