-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Imran Khan Assassination Rumors Supporters Protest Pakistan
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की हत्या? बहनों को पुलिस ने जेल में डाला, सड़क पर उतरे हजारों समर्थक
- Written By: अक्षय साहू
Imran Khan Murdered in Jail: अदियाला जेल में बंद इमरान खान की हत्या की अफवाहों से पाकिस्तान में तनाव बढ़ा। मुलाकात रोकने और पुलिस हिंसा के आरोपों ने हालात और गंभीर कर दिए।

इमरान खान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Imran Khan Mysteriously Killed: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के प्रमुख इमरान खान साल 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। इन दिनों देश में यह अफवाह तेजी से फैल रही है कि जेल के अंदर उनकी हत्या कर दी गई है। पहले से ही सेना और सरकार पर यह आरोप लगता रहा है कि वे इमरान खान को जेल में प्रताड़ित कर रहे हैं।
मंगलवार रात को इमरान खान की तीन बहनें नोरीन खान, अलीमा खान और उजमा खान उनसे मिलने जेल के बाहर पहुंचीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें जबरन वहां से हटाया और हिरासत में ले लिया। आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की। इसी घटना के बाद पीटीआई के समर्थकों का गुस्सा और बढ़ गया। पार्टी कार्यकर्ता लगातार मांग कर रहे हैं कि उन्हें इमरान खान से मिलने दिया जाए ताकि वे खुद उनकी हालत जान सकें।
#BREAKING: Midnight Protest by Imran Khan’s sister and PTI supporters outside Adiala Jail. Imran Khan hasn’t been allowed to meet any family member since last more than three weeks. Anger raging across Pakistan against Asim Munir and Pakistani establishment in Rawalpindi. pic.twitter.com/sH0ujS07wv — Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) November 25, 2025
पाकिस्तान के कई इलाकों में तनाव
सरकार इन खबरों को अफवाह बता रही है, लेकिन अफगान मीडिया ने बुधवार को दावा किया कि इमरान खान की अदियाला जेल में हत्या कर दी गई है। इस दावे के बाद पाकिस्तान के कई इलाकों में तनाव फैल गया। लोग सरकार से सवाल कर रहे हैं कि अगर इमरान खान वास्तव में जिंदा और सुरक्षित हैं तो उनसे मुलाकात पर पाबंदी क्यों लगाई गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग शहबाज शरीफ सरकार और सेना की आलोचना कर रहे हैं तथा इमरान खान की असली स्थिति बताने की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्टों के अनुसार, हजारों पीटीआई समर्थक अदियाला जेल के बाहर इकट्ठा हो गए हैं और अपने नेता की सेहत के बारे में आधिकारिक जानकारी मांग रहे हैं। स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए प्रशासन ने जेल परिसर के पास भारी सुरक्षा तैनात की है।
सम्बंधित ख़बरें
अब लाल सागर में मचेगी तबाही! हूतियों ने सऊदी जहाजों की नाकेबंदी का किया ऐलान, तेल बाजार में मचा हड़कंप
ट्रंप की ईरान को बड़ी चेतावनी… अमेरिकी सैनिक की जान ली तो चुकानी पड़ेगी कई गुना कीमत
फिर शंभू बॉर्डर पहुंचा किसानों का जत्था, महापंचायत के लिए दिल्ली कूच की तैयारी; भारी संख्या में पुलिस तैनात
युद्ध का ऐलान होते ही एक्शन में ईरान, कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी
There are reports and rumors claiming that Imran Khan has been killed in prison by the Pakistani military. It is also said that Imran Khan family has stated that they have not been allowed to meet him for about a month. Where is Imran khan ??? #ImranKhan pic.twitter.com/gsEzv4Sdt4 — Sumit (@SumitHansd) November 26, 2025
यह भी पढ़ें: हमें लगा था तालिबान हमारे नीचे…पूरा गेम पलटा!’ अफगान ने थामा भारत का हाथ तो छलके आसिफ के आंसू
इमरान की बहनों के साथ बर्बरता
इस बीच, इमरान खान की बहनों ने पंजाब पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया है। नोरीन नियाजी ने पुलिस प्रमुख उसमान अनवर को लिखे एक पत्र में कहा कि पुलिस ने उनके बाल पकड़कर उन्हें सड़क पर घसीटा और कार्रवाई के दौरान स्ट्रीटलाइटें बंद कर दीं। बताया गया है कि इमरान खान की बहनों को उनसे मिले हुए एक साल से ज्यादा हो गया है आखिरी मुलाकात 30 अक्टूबर 2024 को हुई थी। इस वजह से उनकी सेहत और ज़िंदगी को लेकर लोगों की चिंता बढ़ रही है।
Imran khan assassination rumors supporters protest pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन: UCC विधेयक पर होगी चर्चा, कांग्रेस कर रही विरोध, हंगामे के आसार
Jul 21, 2026 | 11:08 AMDelhi Protest: जंप्रदर्शन की आग में दिल्ली! जंतर-मंतर पर CJP और शंभू-खनौरी बॉर्डर पर किसानों का डेरा
Jul 21, 2026 | 11:07 AMYoga For Flat Belly: फ्लैट टमी के लिए करीना कपूर की योगा ट्रेनर ने बताए 5 असरदार योगासन, आप भी ट्राई करें
Jul 21, 2026 | 11:03 AMNEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का कड़ा रुख, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं; दोषियों को मिलेगी सजा
Jul 21, 2026 | 11:00 AMSBI फंड्स मैनेजमेंट के शेयर 7% प्रीमियम पर लिस्ट, अलॉटमेंट बेचें या होल्ड करें? जानिए एक्सपर्ट की राय
Jul 21, 2026 | 10:56 AMपेपर लीक के खिलाफ गडचिरोली में जनसैलाब: जंतर-मंतर के आंदोलन की गूंज, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र
Jul 21, 2026 | 10:53 AMJananayagan: विजय थलापति की आखिरी फिल्म का बढ़ा क्रेज, 2600 रुपये में भी खरीद रहे लोग टिकट
Jul 21, 2026 | 10:53 AMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM














